Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हनीप्रीत का नार्को टैस्ट करवाने की तैयारी में पुलिस

Updated on Thursday, October 05, 2017 19:52 PM IST

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर (न्यूज अपडेट इंडिया )-  पंचकूला की अदालत द्वारा पुलिस रिमांड पर भेजे जाने के बाद भी हनीप्रीत पूछताछ में पुलिस को कोई सहयोग नहीं कर रही है। आला पुलिस अधिकारियों की टीम बुधवार को रातभर हनीप्रीत से पूछताछ करती रही लेकिन हनीप्रीत पुलिस के अधिकतर सवालों को टालती रही। जिसके चलते यह तय माना जा रहा है कि हरियाणा पुलिस हनीप्रीत का नार्को टैस्ट करवा सकती है।  बुधवार को पंचकूला पुलिस ने अदालत से हनीप्रीत का छह दिन का रिमांड हासिल किया था। (SUBHEAD) रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस हनीप्रीत व उसकी सहयोगी सुखदीप को लेकर चंडीमंदिर पुलिस थाने में पहुंची। जहां पुलिस ने कई घंटे तक हनीप्रीत से पूछताछ की। इस पूछताछ में हनीप्रीत ने किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दिया। यही नहीं हनीप्रीत पुलिस को उलझाते हुए सवालों के जवाब भी बार-बार बदलती रही। जिसके बाद पुलिस को यह विश्वास हो गया है कि हनीप्रीत ज्यादा सहयोग नहीं करेगी। पूछताछ के दौरान बीती रात हनीप्रीत की सहयोगी सुखदीप कौर से भी पुलिस ने कई सवाल दागे। सुखदीप कौर ने बताया कि वह तथा उसका पूरा परिवार डेरा प्रेमी है और उसने यह भी स्वीकार किया कि हनप्रीत फरारी के दौरान उसके घर पर रही थी। इसके बाद अब पुलिस इस थ्यौरी पर मंथन कर रही है कि हनीप्रीत का नार्को टैस्ट करवाया जाए। हनीप्रीत से पूछताछ करने वाली हरियाणा की आईजी ममता सिंह ने कहा कि आला अधिकारियों से बातचीत के बाद ही इस संबंध में फैसला किया जाएगा। इसी दौरान पंचकूला दंगों की जांच कर रही एसआईटी आज सुबह करीब छह बजे हनीप्रीत व सुखदीप कौर को लेकर पंजाब के बठिंडा जिले के कस्बा बल्लूआणा स्थित सखुदीप कौर के घर के लिए रवाना हुई। हरियाणा पुलिस ने इस बारे में आज पहले से ही पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया था। जिसके चलते रास्ते में पंजाब पुलिस द्वारा हरियाणा को सहयोग देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में पीसीआर भी साथ लगाई गई। हरियाणा पुलिस सबसे पहले जीरकपुर में निशानदेही के लिए उस जगह पर गई जहां से हनीप्रीत व सुखदीप कौर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस पंजाब के संगरूर जिला के कस्बा भवानीगढ़ के पुलिस थाने में भी रूकी।  इस बीच रास्ते में कई बार गाडिय़ों को रोककर हनीप्रीत व सुखदीप के वाहनों को बदला गया। इसके बाद पुलिस बठिंडा जिले के बल्लूआणा में सुखदीप के घर में पहुंची और करीब एक घंटे तक उन सभी कमरों की जांच की जहां हनीप्रीत पिछले समय के दौरान रही है। हालांकि पुलिस ने आज की गई कार्रवाई के बारे में किसी तरह की टिप्पणी नहीं की लेकिन बताया जा रहा है बल्लूआणा से पुलिस ने कुछ सामान भी अपने कब्जे में लिया है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X