चंडीगढ़। चंडीगढ़ से सिंगापुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने का मामला एक बार फिर से खटाई में चला गया है। छह अक्तूबर को चंडीगढ़ से सिंगापुर के लिए पहली उड़ान शुरू होनी थी लेकिन यहां रन-वे तथा टर्मिनल में कई तरह की दिक्कतों तथा हवाई ट्रैफिक पट्टी तकनीकी खामियों के चलते सिंगापुर के लिए विमान सेवाएं अभी शुरू नहीं की जाएंगी। हवाई अड्डे के सीईओ सुनील दत्त के अनुसार अभी सिंगापुर के लिए फ्लाईट शैड्यूल नहीं आया है। इसके बारे में निर्णय बाद में लिया जाएगा।