Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

अपने पापा द ग्रेट से मिलना चाहती है हनीप्रीत

Updated on Monday, October 09, 2017 00:42 AM IST

चंडीगढ़, 08 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । एक तरफ रोहतक जेल में बंद राम रहीम जहां हनीप्रीत से मिलने की इच्छा जताता रहा है वहीं अब पुलिस रिमांड के दौरान हनीप्रीत ने भी राम रहीम से मिलने की इच्छा जताई है। हनीप्रीत ने इस मुलाकात के पीछे राम रहीम की कमर दर्द का हवाला दिया है। हनीप्रीत की रिमांड अवधि कल समाप्त होने जा रही है।
करीब 38 दिन की फरारी के बाद बीती 3 अक्तूबर को हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत व उसकी सहयोगी सुखदीप कौर को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया था। चार अक्तूबर को पंचकूला की अदालत ने हनीप्रीत व सुखदीप को छह दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस के हवाले किया था।(SUBHEAD) हनीप्रीत की रिमांड अवधि मंगलवार को समाप्त होने जा रही है। इसके बावजूद अभी तक हरियाणा पुलिस हनीप्रीत से कोई बड़ा राज उगलवाने में असफल रही है। हालांकि पुलिस हनीप्रीत को लेकर बठिंडा में भी गई लेकिन पुलिस के हाथ कोई बड़ी कामयाबी नहीं लगी। शनिवार को करीब छह घंटे तक पुलिस ने हनीप्रीत व सुखदीप को अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनके साथ सख्ती से पूछताछ भी लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
हनीप्रीत अपने बयानों के माध्यम से पुलिस को लगातार गुमराह कर रही है। अब पुलिस के पास बहुत कम समय बचा है। ऐसे में पुलिस ने शनिवार को देररात हनीप्रीत व सुखदीप को पूछताछ के लिए सीआईए के हवाले कर दिया। सीआईए टीम ने रविवार को करीब छह घंटे तक अपने तरीके से दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इस पूछताछ में पुलिस को कामयाबी मिली या नहीं यह तो नहीं पता चला अलबत्ता इस रिमांड के दौरान नई खबर सामने आ गई।
हनीप्रीत को पुलिस रिमांड के दौरान टीवी चैनलों तथा अन्य माध्यम से पता चला कि रोहतक की सुनारियां जेल में बंद उसके कथित ‘पापा’ राम रहीम की कमर में दर्द है। हनीप्रीत ने पुलिस के समक्ष अपने पापा से मिलने की गुहार लगाते हुए कहा है कि पापा की कमर दर्द का इलाज वही करती रही है। इस समय उसके पापा संकट में हैं। इसलिए उसे पापा से मिलने की इजाजत दी जाए। हनीप्रीत की इस मांग की पुष्टि करते हुए उससे पूछताछ करने वाली टीम के एक आला अधिकारी ने बताया कि हनीप्रीत राम रहीम से मुलाकात करना चाहती है। उसने तर्क दिया है कि वह बेटी होने के नाते अपने पिता को मुसीबत में नहीं देख सकती है। हालांकि पुलिस ने उसकी इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन हनीप्रीत की इस मांग को पुलिस पूछताछ को असल मुद्दे से भटकाने की दिशा में किया गया प्रयास माना जा रहा है। क्योंकि हनीप्रीत रिमांड अवधि के दौरान इस तरह की मांग करके पुलिस का समय पूरा करवाना चाहती है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X