चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा सच्चा सौदा से वोट मांगने वाले नेताओं के विरूद्ध अकाल तख्त सख्त रूख अपनाने की तैयारी में है। जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर भी मंथन किया गया।
बैठक में कहा कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा से वोट मांगने वाले मनप्रीत सिंह बादल के बेटे अर्जुन सिंह बादल तथा बीबी राजिंद्र कौर भ_ल ने लिखित में अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने का आश्वासन दिया था लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुए हैं। जिसके चलते अर्जुन बादल व राजिंद्र कौर भ_ल को अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए कहा गया है कि अगर दोनों प्रतिनिधि अब भी पेश नहीं होते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।