Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

राजनीतिक स्वभाव बदला है भाजपा का: पी मुरलीधर राव

Updated on Friday, October 06, 2017 20:02 PM IST

चंडीगढ़ ,06 अक्तूबर (न्यूज अपडेट इंडिया )।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक स्वभाव अब बदल गया है। संगठन को हर मोर्चे पर सशक्त करने तथा लगातार जीत की निरन्तरता को बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं की मजबूती भाजपा का मूल मंत्र है, यही कारण है कि विपक्षी दलों का हाजमा खराब हो रहा है।(SUBHEAD)
शुक्रवार देर शाम सोनीपत में मुरथल रोड स्तिथ शुभम गार्डन में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा पहला ऐसा राजनीतिक दल है, जिसने सत्ता और संगठन को जनसेवा का माध्यम बनाया है। राष्ट्रवादी सोच पर आगे बढ़ रही भाजपा के बदले हुए स्वभाव का नतीजा है कि पार्टी पंचायत से संसद तक बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अपने प्रदर्शन को दोहरा रही है। भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सामाजिक-आर्थिक स्तर पर सशक्त करना है। उन्होंने प्रदेश में पदाधिकारियों के रात्रि प्रवास के अभियान को गति देने, बूथ समितियों के शत प्रतिशत गठन, मण्डल कार्यकारिणी का गठन, मिस्ड कॉल सदस्यता हासिल करने वाले लोगों को सत्यापित करने पर जोर दिया गया।(SUBHEAD2)
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने केंद्र सरकार की योजनाओं विशेषकर उज्ज्वला, जनधन योजना, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए स्टैंड अप योजना के बेहतर प्रचार-प्रसार पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन की दीर्घकालिक मजबूती के लिए पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने के निर्देश दिए। हर वर्ग तक सत्ता द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए रणनीति बनानी है, ताकि जनसेवा का भाजपा का लक्ष्य हासिल किया जा सके। (SUBHEAD3) उन्होंने पदाधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि वर्तमान में समान भाव और वर्ग पर भाजपा से बेहतर कोई सरकार है क्या? पदाधिकारियों के ना में जवाब देने पर उन्होंने अपनी भाजपा सरकार के सबसे अच्छे तरीके से चलने के भाव से आगे बढ़ने पर जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, संजय भाटिया, एडवोकेट वेदपाल, सन्दीप जोशी आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X