Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

वर्णिका छेड़छाड़ मामले में 11 अक्टूबर को तय होंगे आरोप

Updated on Monday, October 09, 2017 22:37 PM IST

चंडीगढ़, 09 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । हरियाणा के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ व अपहरण की कोशिश के आरोपी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष के खिलाफ आज आरोप तय नहीं हो पाए। मामले की अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी। आज अदालत में इस पर फैसला होना था कि दोनों पर आरोप तय किए जाएं या नहीं। इस दौरान वर्णिका कुंडू पिता के साथ कोर्ट अदालत में मौजूद थी।
इससे पूर्व शुक्रवार को हुई सुनवाई में आरोपियों के वकील ने कोर्ट में अभियोजन पक्ष से सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल्स मांगी थी। सीसीटीवी फुटेज पुलिस थाने की है और कॉल डिटेल पीडि़ता व उसके पिता के बीच घटना के बाद हुई बातचीत की है। इस पर अदालत ने पुलिस को 9 अक्टूबर का समय दे दिया था। (SUBHEAD)
उसी दिन अदालत में विकास बराला और आशीष के खिलाफ आरोप तय होने थे, लेकिन बचाव पक्ष ने एक याचिका दायर कर दी। उन्होंने घटना के बाद देर रात की पुलिस थाने की सीसीटीवी फुटेज मांगी। इसे अभियोजन पक्ष ने अदालत में ही देने में असमर्थता जताई और कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उनके पास नहीं है।
बचाव पक्ष ने घटना के बाद पीडि़ता और उसके पिता के बीच हुई कॉल की डिटेल भी मांगी। पुलिस ने अदालत से कुछ समय मांगा। इस पर अदालत ने पुलिस को दो दिन का समय दे दिया था। आज अदालत ने कहा कि एप्लीकेशन प्री मेच्योर है। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
300 पेज के चालान में 40 गवाह बनाए हैं। थाना पुलिस ने 21 सितंबर, 2017 को दोनों के खिलाफ चालान दाखिल किया था। दोनों के खिलाफ 341, 352डी, 365, 511, 34 आइपीसी और एमवी एक्ट के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। इनमें शिकायतकर्ता और उसके पिता के अलावा दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ की हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर पकडऩे वाले पीसीआर कर्मियों के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को भी गवाह बनाया गया है। वहीं जांच में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को भी बतौर गवाह केस में जोड़ा गया है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में 5 अगस्त की रात वर्णिका कुंडू नाम की लड़की के साथ विकास और उसके दोस्त आशीष ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। वह लोग गलत नीयत से वर्णिका की कार का पीछा कर रहे थे। किसी तरह वर्णिका ने पुलिस को फोन कर खुद की जान बचाई। वर्णिका कुंडू हरियाणा के वरिष्ठ अफसर वीरेंद्र कुंडू की बेटी है। वर्णिका की शिकायत के बाद पुलिस ने उसी रात विकास और आशीष को गिरफ्तार कर लिया था।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X