Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हनीप्रीत व सुखदीप की आज होगी अदालत में पेशी

Updated on Monday, October 09, 2017 22:42 PM IST

चंडीगढ़, 09 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत ने छह दिन तक पंचकूला पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। हनीप्रीत के पुलिस रिमांड की अवधि आज समाप्त हो रही है और उसे आज फिर से पंचकूला की अदालत में पेश किया जाएगा। करीब 38 दिन की फरारी के बाद बीती 3 अक्तूबर को हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत व उसकी सहयोगी सुखदीप कौर को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया था। चार अक्तूबर को पंचकूला की अदालत ने हनीप्रीत व सुखदीप को छह दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस के हवाले किया था। (SUBHEAD) रिमांड की अवधि के दौरान पुलिस हनीप्रीत व सुखदीप को लेकर बठिंडा भी गई लेकिन वहां कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग थ्यौरियों पर काम करते हुए हनीप्रीत व सुखदीप कौर से पूछताछ की। इस अवधि के दौरान सुखदीप कौर ने हर बार यही कहा कि वह हनीप्रीत के निर्देशों पर काम करती रही है लेकिन हनीप्रीत ने हर बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने के अलावा और कुछ नहीं किया।
     शनिवार की रात पुलिस ने हनीप्रीत को पूछताछ के लिए सीआईए के हवाले भी किया लेकिन वहां से भी कोई खास कामयाबी नहीं मिली। रविवार को पुलिस ने हनीप्रीत व उसके चालक रहे राकेश अरोड़ा को आमने-सामने बिठाकर कई घंटे तक पूछताछ की। दोनों से रविवार को रातभर पूछताछ होती रही। इस बीच सोमवार को रिमांड का अंतिम दिन होने के चलते पुलिस ने हनीप्रीत से राज उगलवाने के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाया। पुलिस ने आज फिर से कई घंटे तक हनीप्रीत व राकेश अरोड़ा को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार रिमांड की अवधि के दौरान पुलिस ने हनीप्रीत व उसके सहयोगियों से कुल 400 सवाल पूछे हैं। हनीप्रीत ने इनमें से केवल 85 सवालों का ही जवाब दिया है। हनीप्रीत ने रिमांड के दौरान पुलिस को जो जवाब दिए हैं उनमें से अधिकतर के जवाब ऐसे हैं जो पुलिस के लिए ज्यादा मददगार साबित नहीं हुए। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस मंगलवार को फिर से हनीप्रीत व सुखदीप को अदालत में पेश करेगी। माना जा रहा है कि पुलिस अब फिर से दोनों का रिमांड हासिल करने की तैयारी में है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X