Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हनीप्रीत इंसां के पूर्व पति विश्वास गुप्ता के खिलाफ 'चरित्र हनन' की शिकायत दर्ज

Updated on Friday, October 13, 2017 01:33 AM IST

पंचकूला ,12 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) हनीप्रीत इंसां के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने हाल ही में मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे और अब उनके खिलाफ चरित्र हनन की शिकायत दर्ज करवाई गई है. हरियाणा महिला आयोग को एडवोकेट मोमीन मलिक और एडवोकेट पूजा नागरा ने विश्वास गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है कि विश्वास और हनीप्रीत का पहले ही तलाक हो चुका है, ऐसे में उसने मीडिया में हनीप्रीत के खिलाफ आरोप क्यों लगाए हैं.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि विश्वास हरियाणा पुलिस को भी तो शिकायत दे सकते थे, पर ऐसा उन्होंने किया नहीं. शिकायत नेशनल वुमन कमीशन, मानवाधिकार आयोग और हरियाणा के गवर्नर को भी दी गई है. बता दें कि पंचकूला पुलिस के मुताबिक, अब तक सवालों का गोलमोल जवाब देने वाली हनीप्रीत ने अपने जुर्म कबूल कर लिए हैं. पंचकूला पुलिस के मुताबिक, हनीप्रीत ने कबूला है कि 17 अगस्त को सिरसा डेरे में हुई मीटिंग की अध्यक्षता उसी ने की.

इसी मीटिंग से पंचकूला में दंगे करवाने की साजिश शुरू हुई. हनीप्रीत ने मैप पर मार्किंग करने, ब्लैकमनी से फंडिंग कराने, देश के खिलाफ वीडियो वायरल करने के साथ ही कई जुर्म कबूले हैं. हालांकि पुलिस कस्टडी में दिए इन बयानों की कोर्ट में वैल्यू न के बराबर है. वहीं पुलिस अभी तक दंगा भड़काने में अहम रोल निभाने वाले आदित्य, पवन, गोबीराम को पकड़ नहीं पाई है.

गौरतलब है कि डेरा मुखी पर साध्वी यौन शोषण केस की सुनवाई पंचकूला कोर्ट में चल रही थी. फैसला 25 अगस्त को आना है यह पहले ही तय था. इसी सिलसिले में 17 अगस्त को सिरसा डेरे में एक मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता हनीप्रीत द्वारा की गई बताई जा रही है. इसी मीटिंग में फाइनल किया गया बताया जा रहा है कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को बरी कर दिया जाता, तो पंचकूला में सत्संग करेंगे.

डेरा समर्थकों को पहले ही पंचकूला पहुंचने को कहा और सेक्टर-23 में तैयारी करने को कहा. खाली साइट्स पर पहले ही साफ-सफाई करा दी गई. सारी प्लानिंग कोर्ट के फैसले पर टिकी थी, इसलिए इसी मीटिंग में तय किया गया कि गुरमीत सिंह के खिलाफ फैसला आता है तो पंचकूला में दंगा भड़का दिया जाएगा.

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X