Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

राहुल बनें कांग्रेस अध्यक्ष,पंजाब कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

Updated on Friday, October 13, 2017 23:26 PM IST

चंडीगढ़,13 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित करते हुए राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी जाए। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव पर कांग्रेस के सभी नेताओं,मंत्रियों तथा विधायकों ने हाथ खड़े करके समर्थन करने का ऐलान किया। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस भी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित कर चुकी है(SUBHEAD)। आज यहां कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भ_ल, राज्यसभा सांसद प्रताप बाजवा के अलावा पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी, संगनात्मक चुनाव की प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के अलावा प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों, सांसदों,पूर्व विधायकों ने भाग लिया। बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया। जिसका सभी कांग्रेसियों ने ध्वनिमत से समर्थन करते हुए सोनिया गांधी से आग्रह किया कि अब सही समय आ चुका है जब राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी जाए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए। अमरिंदर ने कहा कि आज पारित किए गए प्रस्ताव को जल्द हाईकमान को भेज दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले माह राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान मिल सकती है।
 

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X