Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

एचसीएस मुनीष करेंगे ज्वाइन, एसडीएम कृति गर्ग रिलीव

Updated on Friday, October 13, 2017 09:12 AM IST

चंडीगढ़,12 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )   : एचसीएस मुनीष कुमार लोहान की चंडीगढ़ में नियुक्ति पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मुहर लगा दी है। मुनीष लोहान का नाम पर्सोनल डिपार्टमेंट ने पैनल से चुनकर प्रशासक के पास भेजा था। यूटी प्रशासन ने इसकी जानकारी हरियाणा सरकार को देकर लोहान को रिलीव करने के लिए लिख दिया है। अगले सप्ताह तक लोहान यूटी प्रशासन ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं, एसडीएम साउथ कृति गर्ग को प्रशासन ने रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 16 अक्टूबर तक प्रशासन उन्हें रिलीव कर देगा।

कृति गर्ग का ट्रांसफर मई में ही हो गया था, लेकिन अधिकारियों की कमी के कारण प्रशासन ने उन्हें रिलीव नहीं किया था। उनके साथ आइएएस डा. एसबी दीपक कुमार और डा. तपस्या राघव का ट्रांसफर भी किया गया था। इन दोनों को प्रशासन ने तभी रिलीव कर दिया था। एसडीएम कृति गर्ग पर भाजपा पार्षद रविकांत ने बदसलूकी का आरोप भी लगाया था।

इससे पहले दो पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति को भी मंजूरी मिल चुकी है। इनमें पीसीएस अधिकारी अनिल कुमार गर्ग और तेजदीप सिंह सैनी का नाम शामिल है। पंजाब सरकार की ओर से भेजे गए पैनल से यूटी प्रशासन ने इन दोनों अधिकारियों का चयन किया था। पंजाब सरकार ने अभी इन्हें रिलीव नहीं किया है।

एचसीएस विराट को बनाया एसडीएम सेंट्रल

हाल ही में ज्वाइन करने वाले एचसीएस अधिकारी विराट को एसडीएम सेंट्रल लगाया गया है। इन अधिकारियों के आने से भी चंडीगढ़ में अधिकारियों की कमी पूरी नहीं होगी। अभी भी कई अधिकारियों के बदले में अधिकारी नहीं मिले हैं। इन अधिकारियों के लिए पंजाब सरकार से पैनल मांगे गए हैं।

होम सेक्रेटरी के लिए हरियाणा से मांगा फ्रेश पैनल

यूटी प्रशासन ने होम सेक्रेटरी के लिए हरियाणा सरकार से फ्रेश पैनल मांगा है। इससे पहले भेजे गए पैनल में से डी. सुरेश के नाम को फाइनल किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने चंडीगढ़ में ज्वाइन करने में असमर्थता जता दी। इसके बाद प्रशासन ने हरियाणा से नया पैनल मांगा है। मौजूदा होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। पैनल के चक्कर में काम प्रभावित न हो इसलिए कई महीने पहले ही हरियाणा सरकार से पैनल मांगा गया था। इससे पहले वित्त सचिव का पैनल भी दो महीने पहले मांगा गया था। पैनल नहीं आने के कारण छह महीने बाद यूटी को नए वित्त सचिव मिल पाए थे।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X