Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

अकाल तख्त की बैठक में फैसला,बूटा सिंह को सिख पंथ से किया बाहर

Updated on Friday, October 13, 2017 23:28 PM IST

चंडीगढ़,13 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने आज एक हुक्मनामा जारी करके गुरूद्वारा घल्लूघारा साहिब के कोषाध्यक्ष को सिख पंथ से बाहर कर दिया है जबकि इसी गुरूद्वारा साहिब के अध्यक्ष को तनखाईया करार दिया गया है। ज्ञानी गुरबचन सिंह ने यह आदेश अकाल तख्त साहिब पर सभी तख्तों के जत्थेदारों के साथ हुई बैठक के बाद जारी किया है। अकाल तख्त साहिब से आज जिन सिख प्रतिनिधियों के विरूद्ध हुक्मनामा जारी किया गया है,(SUBHEAD) वही कई दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। सरबत खालसा द्वारा चुने गए मुतवाजी जत्थेदारों ने गत दिवस ही हुक्मनामा जारी करके गुरूद्वारा घल्लूघारा साहिब के अध्यक्ष को तनखाईया करार दे दिया था। क्या है पूरा विवाद: बीते अगस्त माह के दौरान काहनूवान स्थित गुरूद्वारा छोटा घल्लूघारा के कोषाध्यक्ष बूटा सिंह को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। इसके बाद एसजीपीसी ने उन्हें पदमुक्त कर दिया था। इस विवाद को लेकर अकाल तख्त साहिब द्वारा बूटा सिंह तथा गुरूद्वारा साहिब के अध्यक्ष मास्टर जौहर सिंह को आज तलब किया गया था। अकाल तख्त साहिब द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से एक दिन पहले ही मास्टर जौहर सिंह समानांतर जत्थेदारों के समक्ष पेश हुए और उन्हें तनखाईया करार दे दिया गया। हालांकि बृहस्पतिवार को इसी मुद्दे को लेकर अकाल तख्त साहिब परिसर में खासा हंगामा हुआ था। इस बीच आज फिर से अकाल तख्त साहिब पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तख्त श्री पटना साहिब, तख्म श्री दमदमा साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब तथा तख्त श्री हजूर साहिब के जत्थेदारों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए गुरदासपुर जिला के गुरूद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब के पूर्व कोषाध्यक्ष बूटा सिंह को सिख पंथ से बाहर करते हुए समूची सिख कौम को बूटा सिंह के साथ रोटी-बेटी की सांझ समाप्त करने, सिख धार्मिक संगठनों से बाहर करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा जौहर सिंह का सामाजिक बहिष्कार करने के आदेश देते हुए उन्हें तनखाईया करार दिया गया है। जत्थेदार ने कहा कि जब तक जौहर सिंह अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर क्षमा याचना नहीं करता है और अपनी धार्मिक सजा नहीं सुनता है तब तक देश-विदेश में रहने वाली सिख कौम उनका सामाजिक,धार्मिक व राजनीतिक बहिष्कार रखेगी।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X