Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

दिवाली के चलते फायर कर्मियों की छुट्टियां रद

Updated on Sunday, October 15, 2017 11:55 AM IST

चंडीगढ़,14 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : नगर निगम के फायर एंड इमरजेंसी विभाग ने दिवाली के चलते फायर कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। 16 अक्टूबर के बाद फायर कर्मियों को अगले आदेशों तक कोई छुट्टी नहीं मिलेगी, जिसके चलते उन्हें लगातार काम करना पड़ेगा। दिवाली के दौरान शहर में सबसे ज्यादा आगजनी की घटनाएं होती हैं, जिन पर नियंत्रण पाने के लिए निगम को पर्याप्त फोर्स की जरूरत पड़ती है। इसी के चलते निगम ने ये फैसला लिया है। जिन कर्मचारियों ने पहले छुट्टी ली थी, उनकी छुट्टियां रद कर दी गई हैं, वहीं आगे भी कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। इस संबंध में निगम के फायर ऑफिसर ने बताया कि सभी फायर स्टेशनों को ये आदेश जारी कर दिए गए हैं और दिवाली के चलते उन्हें पूरी तैयारी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

17 जगहों पर तैनात रहेगी फायर बिग्रेड की गाड़ियां
प्रशासन ने शहर में पटाखे बेचने के लिए 17 जगह तय की है। इन जगहों पर फायर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के भी पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी स्टाल में नियमों के तहत पर्याप्त दूरी हो और आगजनी की घटना से निपटने के लिए फायर उपकरण भी रखे हों। निगम की तरफ से भी इन सभी जगहों पर फायर बिग्रेड की गाडि़यां तैनात की जाएंगी। इसके अलावा अन्य मार्केटों के संबंध में प्लान फायर विभाग द्वारा सोमवार को मीटिंग करके तय किया जाएगा।

इन जगहों पर तैनात रहेगी गाड़िया -
1. रयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-49 के सामने ग्राउंड।
2. सेक्टर-43 सब्जी मंडी ग्राउंड।
3. सरकारी स्कूल सेक्टर-38वेस्ट के सामने।
4. सेक्टर-46 रामलीला ग्राउंड के पास।
5. सब्जी मंडी ग्राउंड सेक्टर-45।
6. सेक्टर-33सी में ओपन स्पेस।
7. पलसोरा में विश्वकर्मा मंदिर के पास ओपन स्पेस।
8. सेक्टर-37सी मंदिर के पास।
9. दशहरा ग्राउंड सेक्टर-24।
10. गुजरात भवन सेक्टर-24 के सामने।
11. धनास मिल्क कॉलोनी गुरुद्वारा के सामने।
12. सब्जी मंडी ग्राउंड सेक्टर-29।
13. राम दरबार कार बाजार का ओपन ग्राउंड।
14. मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड के पास ओपन ग्राउंड।
15. मनीमाजरा गोबिंदपुरा पार्क के सामने।
16. मनीमाजरा फायर स्टेशन और उप्पल हाउसिंग सोसायटी के सामने।
17. मस्जिद ग्राउंड सेक्टर-20।

सात सदस्यीय कमेटी करेगी चेक
इसके अलावा हाईकोर्ट ने शहर में सिर्फ दिवाली के दिन ही पटाखे फोड़ने का 6.30 से लेकर 9.30 बजे तक का समय तय किया है। दिवाली के अलावा अन्य दिन व इन घंटों के अतिरिक्त पटाखे फोड़ने की इजाजत नहीं है। अगर कोई ऐसा करेगा तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने सात सदस्यीय एक कमेटी गठित की है, जिसमें कि एसडीएम, डीएसपी, फायर ऑफिसर और एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों को शामिल किया है। ये कमेटी शहर की अलग-अलग जगहों पर चेकिंग करेगी और अगर तय समय से ज्यादा कोई पटाखे फोड़ते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X