Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

कार बाजार के 51 स्थलों को नीलाम करेगा निगम

Updated on Sunday, October 15, 2017 11:51 AM IST

चंडीगढ़,14 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : नगर निगम कार बाजार के 51 स्थलों की नीलामी करेगा। इसके लिए इच्छुक डीलर 27 अक्टूबर तक नगर निगम कार्यालय में ओएसडी के पास आवेदन कर सकते हैं। सभी स्थलों की नीलामी 15 नवंबर को सेक्टर-18 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रखी गई है।

निगम ने फैसला लिया है कि इस नीलामी में वे डीलर भाग नहीं ले सकेंगे, जिन्होंने 20 मई 2015 की नीलामी में कार बाजार के लिए उच्च बोली लगाई थी, लेकिन नियमों व शर्तो अनुसार राशि जमा नहीं करवाई। ऐसे सभी डीलरों को नीलामी में भाग लेने से अयोग्य करार कर दिया गया है। इच्छुक डीलर सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में 500 रुपये की फीस देकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र को ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है।

तीन लाख रुपये आरक्षित कीमत

निगम ने 50 स्थलों के लिए आरक्षित कीमत तीन लाख रुपये तय की है। इन स्थलों पर 10 गाड़ियां पार्क करने की क्षमता है। इसके अलावा 12 गाड़ियों की क्षमता वाले एक स्थल की आरक्षित कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये रखी गई है। पिछली बार सेक्टर-7 की पार्किंग के स्थलों की नीलामी की गई थी। उस दौरान कई डीलरों ने उच्च बोली लगाने के बाद पैसे जमा नहीं करवाए थे, जिसके चलते निगम को उम्मीद के मुताबिक राजस्व नहीं मिल पाया था। इस बार निगम को उम्मीद है कि पिछली बार से ज्यादा राजस्व प्राप्त होगा।

सुविधाओं की कमी, नीलामी में नहीं लेंगे भाग

कार बाजार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन कुमार ने कहा कि हल्लोमाजरा में नगर निगम ने कार बाजार के लिए जो जगह तय की है, वहां पर सुविधाएं की कमी है। इसलिए जब तक वहां पर सुविधाएं प्रदान नहीं की जाती, वे नीलामी में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में परमिशन से ही निगम को 12 लाख रुपये का राजस्व मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद वहां पर निगम ने कोई सुधार नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि वहां बिजली, पानी की सुविधा नहीं है। सिर्फ एक टॉयलेट बनाया गया है, जोकि काफी नहीं है। अभी तक शैड नहीं बनाए गए। जिन डीलरों ने खुद टेंट लगाए थे, उन्हें भी उखाड़ दिया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था का भी वहां बुरा हाल है।

कोर्ट के निर्देश के बाद लगा था बाजार

कार डीलरों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद ही वहां पर बाजार लगाना शुरू किया था। दरअसल, निगम ने सेक्टर-7 से हल्लोमाजरा बाजार शिफ्ट करने का फैसला लिया था, लेकिन डीलर शहर के अंदरूनी सेक्टरों में ही जगह देने की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में सुझाव भी दिया था, जिसे कि प्रशासन ने नहीं माना था।

कार बाजार के सभी स्थलों की नीलामी की जा रही है। वहां डीलरों की कुछ समस्याएं भी हैं। उन समस्याओं को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

-अनिल दुबे, डिप्टी मेयर, नगर निगम चंडीगढ़।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X