चंडीगढ़ ,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : जर्मनी की रूहर यूनिवर्सिटी के आर्काइव विभाग के डायरेक्टर डॉ. एलेक्जेंडर जोहांस सिवाटांस्की ने टीम के साथ पीयू के इतिहास विभाग का दौरा किया। उन्होंने इस मौके पर सोशल मूवमेंट आर्काइव इन जर्मनी विषय पर लेक्चर भी दिया। उन्होंने बताया कि वहां की आर्काइव लैंडस्केप के सोर्सिज अभी तक नहीं मिले हैं। आर्काइव फॉर सोशल मूवमेंट से माइनिंग और उर्जा इंडस्ट्री के गठजोड़ के बारे में जानकारी देती है। इसकी स्थापना 2005 में हुई थी। लेक्चर की अध्यक्षता डीयूआइ प्रोफेसर मीनाक्षी मल्होत्रा ने की। कई विभागों के टीचर भी इस मौके पर मौजूद रहे। एसी जोशी लाइब्रेरी के एसिस्टेंट आर्काइविस्ट मृत्युंजय कुमार ने सभी गेस्ट का स्वागत किया।