पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष एम. एस. विज ने बताया कि प्रदर्शनी में 150 से अधिक व्यावसायिक स्टॉल होंगे, जिनमें आधुनिक निर्माण सामग्री और नवीन निर्माण समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 12 सितंबर को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे।
पुलिस सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पिंजौर व मढ़ावाला क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती गई।
पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में सैक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने नकली सोना असली बताकर लोगों से ठगी करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यूटी चंडीगढ़ में नक्शा पायलट प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा हेतु आज बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता निशांत कुमार यादव, आईएएस, उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़ ने की।
एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, चंडीगढ़ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में 8वाँ स्थान प्राप्त किया है, जो 2024 में 27वें स्थान से एक उल्लेखनीय छलांग है।
सेक्टर-3 स्थित गोल्फ कोर्स के पास रविवार को उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब तीन बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे। इस दौरान अचानक मिट्टी धंसने से खतरा पैदा हो गया।
पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम को अमरावती मॉल के बाहर सोनू नोल्टा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।