Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

एमवाई भारत द्वारा रॉक गार्डन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated on Wednesday, September 17, 2025 17:37 PM IST

चंडीगढ़,  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विकास दिवस पर, मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) चंडीगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने युवास्तंभ वेलफेयर एसोसिएशन, ग्लोबल यूथ फेडरेशन एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से रॉक गार्डन, चंडीगढ़ में एक मेगा रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान अभियान के साथ-साथ दाताओं को भारत सरकार के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ एवं स्टेम सेल डोनेशन के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर एमवाई भारत, चंडीगढ़ के जिला युवा अधिकारी विनय कुमार ने जागरूकता सत्र का संचालन किया।

एमवाई भारत द्वारा रॉक गार्डन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

 
यह उल्लेखनीय है कि माननीय प्रधानमंत्री अपने कई संबोधनों में रॉक गार्डन का उल्लेख रचनात्मकता, स्थिरता और जनभागीदारी के प्रतीक के रूप में कर चुके हैं, जो इस सार्थक पहल के लिए एक उपयुक्त स्थल साबित हुआ। इस अवसर पर युवास्तंभ वेलफेयर एसोसिएशन से उपेंद्र मौर्य, ग्लोबल यूथ फेडरेशन से रोहित, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद से मोहित गोयल तथा एमवाई भारत चंडीगढ़ से मिस प्रीतिका, निर्मल और कुलजीत ने सक्रिय योगदान दिया, जिनके प्रयासों से शिविर का सफल आयोजन संभव हो सका। यह मेगा रक्तदान शिविर सेवा, संकल्प और समर्पण की भावना का प्रतीक रहा, जिसने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण में योगदान हेतु प्रेरित किया।
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X