Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

पंचकूला: जन्मदिन पार्टी में जानलेवा हमला करने के मामले में पांच गिरफ्तार

Updated on Friday, September 12, 2025 17:59 PM IST

 
 
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में थाना सैक्टर-14 पुलिस टीम ने 15 अगस्त की रात ठेके के बाहर हुए हिंसक विवाद के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर को  2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की  पहचान विपिन पुत्र रवि वासी जिला मुरादाबाद हाल किरायेदार सैक्टर-8 पंचकूला व अशो मौर्य पुत्र खेमकरण मौर्य वासी जिला बरेली हाल किरायेदार रविन्द्र ऐन्कलेव बलटाला जिला मोहाली के रुप  मे हुई है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 5 हो गई है।  घटना में शामिल आरोपी तलवार, रॉड और डंडों से हमला कर फरार हो गए थे।
 
शिकायतकर्ता के अनुसार15 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इस अवसर पर वह अपने दोस्तों और चचेरे भाइयों के साथ अमरटैक्स चौक के पास स्थित एक अहाते में पार्टी कर रहा था। रात लगभग 11 बजे ठेके के बाहर खड़े कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। मामूली सी बहस जल्द ही हिंसात्मक हो गई। 
 
तीन आरोपी पहले से गिरफ्तार, अब पांचो आरोपी सलाखो के पीछे
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना सैक्टर-14 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम की अगुवाई में  कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियो असलम पुत्र जलालुद्दीन निवासी गांव नेहरा, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सैक्टर-15 पंचकूला,  फैजान पुत्र जहीरुद्दीन निवासी गांव नेहरा, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सैक्टर-12ए पंचकूला व ललित पुत्र विष्णु कुमार निवासी जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार सैक्टर-12ए पंचकूला को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया था। 11 सितंबर को गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को भी आज न्यायिक हिरासत भेज दिया है। डीसीपी ने बताया कि पांचो आरोपी वारदात के समय मौके पर मौजूद थे और हथियारों से हमला करने में शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(3), 190, 115(2), 118(1), 351(3), 110 सहित गंभीर धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह द्वारा की जा रही है। 
 
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि “पंचकूला पुलिस किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X