Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

शातिर चोर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में, 9 मोबाइल, 1 लैपटॉप बरामद

Updated on Sunday, September 14, 2025 18:24 PM IST

 
 
पंचकूला, पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सितंबर को पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 5 सितंबर को अग्रवाल भवन, सेक्टर-16 में काम करते समय उसके बैग से किसी ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना सेक्टर-14 में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

शातिर चोर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में, 9 मोबाइल व 1 लैपटॉप बरामद

 
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज इंस्पेक्टर दिलीप सिंह और उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसी दिन कार्रवाई करते हुए आरोपी अकरम उर्फ अल्ताफ पुत्र तायर हुसैन, निवासी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार बुढ़नपुर, पंचकूला उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार द्वारा की गई। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने चोरी के कुल 9 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है, जिन्हें उसने अलग-अलग स्थानों से चोरी किया था। बरामद सामान की पहचान कर इसे संबंधित मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी से चोरी का सामान बरामद करने के बाद उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X