चंडीगढ़, चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब विश्वविद्यालय के डीएसटी-टेक्नोलॉजी एनेबलिंग सेंटर (DST-TEC) के सहयोग से अपना प्रमुख उद्यमशीलता कार्यक्रम “क्रिएट योर स्टार्ट-अप (CYS)” लॉन्च किया है। यह छह माह का कार्यक्रम महत्वाकांक्षी उद्यमियों को भविष्य के लिए तैयार स्टार्ट-अप संस्थापकों के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने क्रिएट योर स्टार्ट-अप कार्यक्रम की शुरुआत की
यह कार्यक्रम छात्रों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों के लिए खुला है और 1 अक्तूबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 है। इस कार्यक्रम का विशेष फोकस फिनटेक और सर्विस-बेस्ड स्टार्ट-अप्स पर है। साथ ही यह प्रतिष्ठित संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, विश्वविद्यालयों) की पेटेंट तकनीकों पर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देता है और उन महत्वपूर्ण औद्योगिक चुनौतियों का समाधान करने पर केंद्रित है जिन्हें प्रत्यक्ष उद्योग संपर्क से पहचाना गया है। उल्लेखनीय है कि DST-TEC अब तक 100 से अधिक उद्योगों से जुड़ चुका है और 150 से अधिक चुनौतियों का दस्तावेजीकरण किया है, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक समस्याओं पर नवाचार आधारित अवसर प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में संचालित होगा, जिसमें 12 संरचित सत्र (प्रत्येक 2 घंटे) और 9 प्रायोगिक असाइनमेंट्स शामिल होंगे। इनमें मुख्य विषय होंगे:
-
स्टार्ट-अप गठन, सरकारी योजनाएं और पंजीकरण प्रक्रिया
-
बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) एवं टेक्नोलॉजी रेडीनेस लेवल्स (TRLs)
-
फिनटेक व सेवाओं का नियामक ढांचा (RBI, SEBI, डाटा प्रोटेक्शन, अनुपालन)
-
भारत के डिजिटल अवसंरचना का लाभ (UPI, ONDC, आधार)
-
बाज़ार अनुसंधान, निवेश योजना, वित्तीय प्रक्षेपण एवं पिच डेक की तैयारी
प्रतिभागियों को सीईओ, स्टार्ट-अप संस्थापकों, निवेशकों और आईआईटी, आईआईएम सहित प्रमुख संस्थानों के विशिष्ट पूर्व छात्रों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे उन्हें सैद्धांतिक और व्यवहारिक दोनों अनुभव प्राप्त होंगे। यह कार्यक्रम 12 मार्च 2026 को एक प्रतिष्ठित इंवेस्टर्स मीट के साथ संपन्न होगा, जहां चयनित स्टार्ट-अप्स अपने उद्यमों को निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगे और इक्विटी आधारित संभावित फंडिंग प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के स्नातकों को DST-TEC, पंजाब विश्वविद्यालय का प्रमाणपत्र तथा छह माह की नि:शुल्क पोस्ट-प्रोग्राम सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर दिप्रवा लाकड़ा, आईएएस, वित्त सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा चंडीगढ़ प्रशासन शहर को स्टार्ट-अप्स का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। क्रिएट योर स्टार्ट-अप (CYS) के माध्यम से हम नए उद्यमों की शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं और निवेशकों से इक्विटी आधारित फंडिंग आकर्षक दरों पर उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।”
प्रो मनु शर्मा, मानद निदेशक, CIIPP, कोऑर्डिनेटर DST-TEC, पंजाब विश्वविद्यालय एवं CYS कार्यक्रम समन्वयक, ने कहा:“CYS आईआईटी, एनआईटी और विश्वविद्यालयों की पेटेंट तकनीकों पर आधारित डीप-टेक स्टार्ट-अप्स बनाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। हम पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों पर आधारित एक एंजेल नेटवर्क भी तैयार कर रहे हैं ताकि चंडीगढ़ के नवोदित उद्यमियों को इक्विटी आधारित फंडिंग सहज रूप से उपलब्ध हो सके।”
डा. सदफ जान, मैनेजर DST-TEC, पंजाब विश्वविद्यालय एवं CYS कार्यक्रम सह-समन्वयक, ने कहा:“CYS का उद्देश्य महत्वाकांक्षी उद्यमियों को उनके स्टार्ट-अप सफर के हर चरण—विचार से लेकर निवेशक संपर्क तक—में मार्गदर्शन देना है। संरचित प्रशिक्षण, उद्योग सहभागिता और विशेषज्ञ मेंटरशिप के संयोजन से हम प्रतिभागियों को अपने विचारों को विस्तार योग्य उद्यमों में बदलने और चंडीगढ़ की स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने में सक्षम करेंगे।”
आवेदन कैसे करें:
पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 है।
यहाँ आवेदन करें: https://forms.gle/Vha6erRrKVWMhZP37
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: