चंडीगढ़। नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी, नेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुकरणीय नेतृत्व और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और ज़मीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने राहत और पुनर्वास उपायों पर चर्चा के लिए गुरदासपुर में एक समीक्षा बैठक भी की। प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को राहत एवं पुनर्वास प्रयासों के लिए 1,500 करोड़ रुपये और पंजाब के लिए ₹1,600 करोड़ के विशेष वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की, साथ ही मृतकों के परिवारों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि भी दी।
नेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के सदस्यों के सदस्यों ने किया प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि व्यापक और बहुआयामी सरकारी योजनाओं के माध्यम से प्रभावित परिवारों, किसानों, छात्रों और अनाथों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। हम, नेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के सदस्य, पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की दुर्दशा को दूर करने के लिए उनके संवेदनशील, दयालु और दूरदर्शी दृष्टिकोण के लिए माननीय प्रधानमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।