Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

पंचकूला: महिला की कार से लाखों का सामान चोरी, शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

Updated on Thursday, September 11, 2025 17:42 PM IST

 
 
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में मनसा देवी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक शातिर चोर को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक महिला की कार का गेट खोलकर उसमें रखे लाखों रुपये के कीमती सामान की चोरी की थी।

पंचकूला: महिला की कार से लाखों का सामान चोरी, शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

डीसीपी सृष्टि गुप्ता के अनुसार 9 सितंबर को शिकायतकर्ता सुरभि जैन पुत्री अशोक जैन, निवासी सेक्टर-6 पंचकूला, ने थाना मनसा देवी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि वह आईटी पार्क सेक्टर-22 में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और घटना वाले दिन अपनी कार पशुपति शिव मंदिर के पास खड़ी करके गई थी। कुछ समय बाद लौटने पर उन्होंने पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार का गेट खोलकर उसमें से एप्पल मैकबुक प्रो लैपटॉप जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पर्स व अन्य सामान चोरी कर लिया है।
 
शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी विरेन्द्र की अगुवाई में सब-इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह ने मामले की जांच शुरु की व गुप्त सूचना और तकनीकी सुरागों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 सितंबर को आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पुत्र रामकुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार मानव कॉलोनी सकेतड़ी के रूप में हुई है।
 
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने पंचकूला से कालका की तरफ जाने वाले रेल ट्रैक के पास झाड़ियों से चोरीशुदा सामान बरामद किया। बरामदगी में एप्पल मैकबुक प्रो, एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड, पर्स तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। बरामदगी होने के बाद आरोपी को आज ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही यह भी साफ किया है कि पंचकूला पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और चोरी व स्चैनिंग जैसे मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हो। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X