माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विकास दिवस पर, मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) चंडीगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने युवास्तंभ वेलफेयर एसोसिएशन, ग्लोबल यूथ फेडरेशन एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से रॉक गार्डन, चंडीगढ़ में एक मेगा रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया।