पंचकूला, नाडा साहिब मंडल के अध्यक्ष भाई सिद्धार्थ सिंह राणा के नेतृत्व में महाराणा प्रताप भवन, सेक्टर-26 में एक भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी भाई गौरव चौहान, पुष्पा सिंहरोहा आनंद, मुकेश, इंद्रजीत, ललित ,कृष्ण कुमार भाई अनीश अगरवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। लगभग 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दिया।
शिविर में जिला महामंत्री भाई जय कौशिक, सेवा पखवाड़े के संयोजक भाई सुदेश बिर्ला, जिला मन की बात संयोजक भाई राजेन्द्र नोनीवाल, जिला सह कोषाध्यक्ष भाई जसवीर गोयत और मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए भाई अजय कुंडला और उनकी टीम ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
पंचकूलाः सेक्टर-26 महाराणा प्रताप भवन में हुआ रक्तदान शिविर आयोजन
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु राजपूत सभा से मनजीत राणा, रणजीत राणा, प्रमोद राणा, राहुल चौहान, सूरज राघव, सुरेश राघव, पवन सूर्यवंशी और सुरेन्द्र राणा उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और बीजेपी प्रतिनिधियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे शिविर समाज सेवा में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।