चंडीगढ़, वर्ल्ड टूरिज़्म वीक के उपलक्ष्य में CITCO द्वारा 22 सितम्बर से 29 सितम्बर 2025 तक “चंडीगढ़ इन फोकस” शीर्षक से फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में फोटोग्राफी के शौकीन नागरिकों को आमंत्रित किया गया है कि वे शहर के अपने पसंदीदा पर्यटन स्थलों या जगहों की खूबसूरत तस्वीरें खींचें, उन्हें उपयुक्त शीर्षक दें और CITCO के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज @citcoofficial.chandigarh पर टैग करें।
CITCO ने चंडीगढ़ इन फोकस फोटोग्राफी प्रतियोगिता के साथ वर्ल्ड टूरिज्म वीक का किया आगाज
प्रतियोगिता के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं
प्रथम पुरस्कार: होटल माउंटव्यू में कपल बुफे
द्वितीय पुरस्कार: होटल शिवालिकव्यू में कपल बुफे
तृतीय पुरस्कार: होटल पार्कव्यू में कपल बुफे
सांत्वना पुरस्कार: सुखना लेक स्थित CITCO के प्रसिद्ध बोट हाउस कैफ़े में कपल कॉफी ट्रीट
इस अवसर पर CITCO के प्रबंध निदेशक, श्री हरी कळिक्कट, आई.ए.एस. ने कहा, “वर्ल्ड टूरिज़्म वीक संस्कृति, आतिथ्य और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव है। ‘चंडीगढ़ इन फोकस’ प्रतियोगिता के माध्यम से CITCO का उद्देश्य नागरिकों और पर्यटकों को शहर की खूबसूरती को अपने कैमरे की नज़र से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना है।” उन्होंने आगे कहा कि CITCO हमेशा से पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों के अनुभव को समृद्ध बनाने के लिए प्रयासरत रहा है और यह पहल चंडीगढ़ को एक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में एक और कदम है।