Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में मोटापा रोकथाम, डिजिटल स्वास्थ्य अभियान और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष फोकस

Updated on Saturday, September 20, 2025 17:46 PM IST



चंडीगढ़, पोषण माह 2025 के अंतर्गत, सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, यूटी चंडीगढ़ द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आंगनवाड़ी केन्द्रों (AWCs) व समुदायों में बच्चों एवं किशोरों में मोटापे की पहचान हेतु बीएमआई जांच की गई।

चंडीगढ़ में मोटापा रोकथाम, डिजिटल स्वास्थ्य अभियान और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष फोकस

डिजिटल स्वास्थ्य रिकार्ड कवरेज सुनिश्चित करने के लिए मनीमाजरा टाउन में आभा आईडी निर्माण अभियान आयोजित हुआ। कजहेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों में गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए शिशु एवं बाल आहार परामर्श (IYCF) सत्र व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। वहीं, बुरैल में पुरुष अभिभावकों ने अन्य माता-पिता से संवाद कर बच्चों के पोषण एवं देखभाल की साझा ज़िम्मेदारी को प्रोत्साहित किया।

पूरक जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रमों में युवा समूह बैठकों का आयोजन, मिलेट्स के उपयोग का प्रचार, पिछवाड़े में किचन गार्डन लगाने के अभियान, घर-घर जाकर मिलेट उपभोग को बढ़ावा देना और आंगनवाड़ी केन्द्रों को लर्निंग सेंटर के रूप में प्रोत्साहित करना शामिल रहा। अन्य पहलों में ओआरएस बनाने का प्रदर्शन, पौष्टिक आहार पर नारा लेखन प्रतियोगिता, विवाह की सही आयु पर व्याख्यान, योग अभ्यास, आधार नामांकन का महत्व, मौखिक स्वच्छता तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों द्वारा खाद्य सुदृढ़ीकरण पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त, घर-घर जाकर स्थानीय सामग्री से पूरक आहार की रेसिपी साझा की गईं तथा गम्भीर कुपोषित (SAM) बच्चों की पहचान व प्रबंधन तथा ग्रोथ मॉनिटरिंग की गतिविधियाँ भी की गईं ताकि समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित हो सके। इन प्रयासों का उद्देश्य सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ आहार प्रथाओं को प्रोत्साहित करना और बच्चों, किशोरों तथा माताओं के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना रहा।

 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X