Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

सेक्टर-1 गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता डे-लॉन्ग बाजार का भव्य आयोजन

Updated on Friday, September 19, 2025 17:50 PM IST

 
 
पंचकूला, सेक्टर-1 गवर्नमेंट पीजी कालेज में शुक्रवार को पर्यावरण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पर्यावरण जागरूकता डे-लॉन्ग बाज़ार का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा द्वारा किया गया।

सेक्टर-1 गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता डे-लॉन्ग बाजार का भव्य आयोजन

 
यह कार्यक्रम पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आरके सिंह, आईएएस, जिला नगर आयुक्त पंचकूला तथा डॉ. विशाल शर्मा, संयुक्त निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संरक्षक एस. नारायणन, आईएफएस, महानिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैलजा छाबड़ा ने की।
 
मुख्य अतिथि ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आज विद्यार्थी जिस रचनात्मक तरीके से अपशिष्ट सामग्री से उपयोगी वस्तुएँ बना रहे हैं, वह समाज को नई दिशा देने वाला प्रयास है। छोटे-छोटे कदम ही भविष्य में बड़े बदलाव का कारण बनते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में जिम्मेदारी की भावना पैदा होती है और वे समाज को स्वच्छ व हरित बनाने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
 
कार्यक्रम के संरक्षक और डीजीएचई, हरियाणा एस. नारायणन, आईएफएस ने अपने संदेश में कहा कि उच्चतर शिक्षा संस्थानों को विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव भी सिखाना चाहिए। पंचकूला महाविद्यालय द्वारा आयोजित यह ‘डे-लॉन्ग बाज़ार’ सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है। इस आयोजन से विद्यार्थियों में पुनर्चक्रण, पुन: उपयोग और संसाधनों के संरक्षण की सोच को मजबूत किया जा रहा है।
 
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि हमारा महाविद्यालय विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों के प्रति भी जागरूक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ है कि छात्र-छात्राएँ रचनात्मकता और जागरूकता के माध्यम से अपशिष्ट वस्तुओं को भी मूल्यवान बना सकते हैं। यह प्रयास समाज को जिम्मेदार और पर्यावरण-संवेदनशील नागरिक देने में मील का पत्थर साबित होगा।
 
आयोजन का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर व्याख्यान एवं कार्यशाला से हुआ।विशेषज्ञ वक्ताओं में अभिनव सिंगला (मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम पंचकूला) तथा मुनिश पुंडीर (संस्थापक, आसमां फाउंडेशन) शामिल रहे। दिनभर चले इस डे-लॉन्ग बाज़ार में विद्यार्थियों ने अपशिष्ट वस्तुओं से तैयार किए गए उपयोगी एवं आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए। प्रातः 11:30 बजे मुख्य अतिथि ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण विषयक नारे, पोस्टर और स्लोगन भी प्रस्तुत किए।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण के महत्व को समाज तक पहुँचाना तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण-मित्र जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. ज्योत्सना, डॉ. नीरज एवं सुश्री प्रीति अटवाल की विशेष भूमिका रही। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X