Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Updated on Thursday, September 25, 2025 17:20 PM IST



चंडीगढ़, पोषण माह 2025 के अंतर्गत, सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा पूरे शहर में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं तथा परिवारों के पोषण स्तर को सामुदायिक स्तर पर बेहतर बनाना है।

विशेष गोद भराई एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों के लिए आभा आईडी (ABHA ID) एवं अपार आईडी (APAAR ID) बनाई गई। बच्चों ने प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) सत्रों में कठपुतली शो के माध्यम से भाग लिया, वहीं आरसी धनास-I में एनीमिया पर व्याख्यान आयोजित हुआ।

 चंडीगढ़ में पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हुआ कार्यक्रम का आयोजन


स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु कई अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। इनमें घर पर योग अभ्यास, स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज (मिलेट्स) के सेवन को बढ़ावा, मिलेट्स पर नारा लेखन प्रतियोगिता, टीकाकरण पर व्याख्यान शामिल थे। घर पर ओआरएस बनाने का प्रदर्शन, घरेलू अपशिष्ट से ईसीसीई सामग्री तैयार करना, तथा स्तनपान और बच्चों के टीकाकरण की महत्ता पर जागरूकता कार्यक्रम भी किए गए।

पोषण आधारित सत्रों में बच्चों के लिए संतुलित आहार, मौसमी सब्जियों के महत्व पर बल दिया गया। हैंडवॉशिंग डेमो, आईएफए (Iron-Folic Acid) टैबलेट वितरण, गर्भावस्था के दौरान आहार तथा टीकाकरण के महत्व पर माताओं के लिए व्याख्यान आयोजित हुए। इन गतिविधियों का लाभ 450 आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुँचा, जहाँ गंभीर कुपोषित (SAM) एवं मध्यम कुपोषित (MAM) बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया। इन पहलों से यूटी चंडीगढ़ प्रशासन की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संवर्धन, घर-घर स्वस्थ्य आदतों को प्रोत्साहित करने तथा पोषण, स्वच्छता और टीकाकरण पर व्यापक जन-जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता झलकती है। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X