मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की योग्य अगुवाई में पंजाब सरकार हर क्षेत्र में जनहित में निर्णय ले रही है, चाहे वह पंजाब में नौकरियों का सवाल हो, मुफ्त बिजली का मामला हो या पंजाब में सड़क सुरक्षा बल की बात हो। विशेष रूप से गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह बयान राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज गांव भनवाल में जल आपूर्ति की आधारशिला रखने के बाद दिया।