Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा भाखड़ा डैम का निरीक्षण, रखरखाव और पानी के स्तर का लिया जायज़ा

Updated on Tuesday, September 17, 2024 19:33 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के जल स्रोत और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज भाखड़ा डैम नंगल का दौरा किया और डैम के रखरखाव और पानी के स्तर का जायज़ा लिया। इस दौरान जल स्रोत मंत्री जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा इस बात पर ज़ोर दिया जा रहा है कि भूमिगत पानी को बचाते हुए पीने के लिए, सिंचाई और उद्योग के लिए नहरी पानी का अधिकतम उपयोग किया जाए।

कहा, मान सरकार राज्य में नहरी पानी के उचित उपयोग के लिए प्रतिबद्ध

इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए स. जौड़ामाजरा ने बताया कि राज्य में नहरी पानी के उचित उपयोग के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं और आवश्यकतानुसार नहरों की मरम्मत भी समय-समय पर सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बी.बी.एम.बी. में पंजाब के कोटे की रिक्तियों के लिए पंजाब के हिस्से की भर्ती पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इससे पहले अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री का सतलुज सदन में स्वागत किया गया।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाखड़ा नंगल डैम का दौरा कर इसके रखरखाव और पानी के स्तर का जायज़ा लिया। उन्होंने बिजली उत्पादन, पावर जनरेशन का भी निरीक्षण किया और अत्याधुनिक म्यूज़ियम देखा। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और डैम की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने एक स्मृति पौधा भी लगाया।

इस अवसर पर बी.बी.एम.बी. के मुख्य अभियंता सी.पी. सिंह, उप मुख्य अभियंता एच.एल. कंबोज, अतिरिक्त उप आयुक्त विकास संजीव कुमार, एस.डी.एम. अनमजोत कौर, डी.एस.पी. मनजीत सिंह, तहसीलदार संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता हरजोत सिंह वालिया और पी.आर.ओ. सतनाम सिंह भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X