Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा पीएसपीसीएल को बिजली चोरी के खिलाफ विशेष जांच के सख्त निर्देश

Updated on Monday, September 09, 2024 08:13 AM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को पूरे राज्य में विशेष जांच करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत बिजली चोरी को रोका जा सके।

आज यहां जारी एक बयान में बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ऊर्जा की सुरक्षा को बढ़ावा देने और बिजली चोरी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार को होने वाले वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए नियमित रूप से विशेष जांच आवश्यक है। साथ ही, बिजली चोरी की जांच से राज्य के नियमित बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं भी सुनिश्चित की जा सकेंगी।

अधिकारियों को रोजाना आधार पर रिपोर्ट पेश करने को कहा, बिजली चोरी करने वालों पर जुर्माना लगाने और एफआईआर दर्ज करवाने के भी निर्देश

बिजली मंत्री ने संबंधित पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को जांच के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू, वाणिज्यिक, कृषि और औद्योगिक सभी बिजली कनेक्शनों की जांच की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली कनेक्शनों की जांच और प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि यदि पावरकॉम/पी.एस.पी.सी.एल./पी.एस.टी.सी.एल. के अधिकारी या कर्मचारी सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से बिजली चोरी में शामिल पाए गए, तो उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी रैंक के ऐसे अधिकारी को पी.एस.पी.सी.एल. के नियमों के अनुसार तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वितरण और प्रवर्तन टीमों को उनके निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के लिए कहा और चेतावनी दी कि ऐसा न करने वालों को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इन कार्रवाइयों की निगरानी करेंगे और अधिकारियों द्वारा उन्हें सौंपी जाने वाली रिपोर्टों की  समीक्षा करेंगे। उन्होंने बिजली चोरी करने वालों पर जुर्माना लगाने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिजली चोरी भ्रष्टाचार से कम नहीं है, इसलिए इस प्रकार के 'भ्रष्टाचार' में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. के वितरण और प्रवर्तन विंग ने राज्य में हाल ही में चलाए गए अभियानों के दौरान बिजली कनेक्शनों की जांच और चोरी का पता लगाने में शानदार काम किया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 81,262 कनेक्शनों की जांच की गई है। इन कुनेक्शनों में से चोरी का पता लगाया गया और डिफॉल्टर्स पर लगभग 13.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

ज़ोनवार विवरण देते हुए बिजली मंत्री ने बताया कि बॉर्डर ज़ोन अमृतसर में कुल 27,285 कनेक्शनों की जांच की गई। इन कुनेक्शनों में से 989 मामलों में चोरी का पता चला और 3.01 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X