Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भगवंत मान सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों को बड़ा प्रोत्साहन, विकास प्राधिकरणों ने एक दिन में कमाए 2945 करोड़ रुपए

Updated on Tuesday, September 17, 2024 18:15 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की लोकपक्षीय और विकासमुखी नीतियों के कारण पंजाब शहरी योजना और विकास प्राधिकरण (पुडा) और अन्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों ने विभिन्न संपत्तियों की ई-नीलामी के माध्यम से 2945 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो 16 सितंबर (सोमवार) को समाप्त हुई।

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यह ई-नीलामी 6 सितंबर को शुरू हुई थी और इसमें ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक स्थल, आवासीय प्लॉट, एससीओ, बूथ, दुकानें, एससीएफ और अन्य संपत्तियां शामिल थी। इस शानदार सफलता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के तहत काम कर रहे विकास प्राधिकरणों ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अपनी सपनों की संपत्तियां खरीदने का अवसर प्रदान किया। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी के प्रति आम जनता, विशेषकर आवासीय प्लॉट के इच्छुक और व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों ने विशेष रुचि दिखाई।

विभिन्न संपत्तियों की ई-नीलामी को लोगों ने दिया शानदार समर्थन

ई-नीलामी के शानदार परिणामों ने राज्य सरकार की लोकपक्षीय नीतियों पर मुहर लगाई है। ई-नीलामी के माध्यम से कमाई गई हर पाई विकास परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी ताकि लोगों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकें। भगवंत सिंह मान ने ई-नीलामी के आयोजन में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी ने अपनी जिम्मेदारी पेशेवर तरीके से निभाई है ताकि इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न करना सुनिश्चित हो सके।

उल्लेखनीय है कि पुडा को ओ.यू.वी.जी.एल. की 162 संपत्तियों की नीलामी प्राप्त हुई। गमाडा ने सेक्टर-62 में दो व्यावसायिक स्थानों, ईको-सिटी-1 और एयरोसिटी में एक-एक प्लॉट (चंक), सेक्टर-66 में तीन ग्रुप हाउसिंग स्थानों, एस.ए.एस. नगर के विभिन्न सेक्टरों में 16 एससीओ और 12 बूथों की सफल नीलामी की। इसी तरह गलाडा ने 32 संपत्तियों की नीलामी की। बठिंडा विकास प्राधिकरण (बी.डी.ए.) ने 23 संपत्तियों की नीलामी की। अमृतसर विकास प्राधिकरण (ए.डी.ए.) और जालंधर विकास प्राधिकरण (जे.डी.ए.) ने क्रमशः 34 और 22 संपत्तियों की नीलामी की, जबकि पटियाला विकास प्राधिकरण (पी.डी.ए.) ने 17 संपत्तियों की नीलामी की। सफल बोलीदाताओं को कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करने पर संबंधित जगह आवंटित की जाएगी और कुल कीमत का 25 प्रतिशत भुगतान करने के बाद कब्जा सौंपा जाएगा।

विकास प्राधिकरणों द्वारा अर्जित राजस्व का विस्तृत विवरण:

क्र.सं.  विकास प्राधिकरण अर्जित राजस्व

  1. पुडा 224.11 करोड़
  2. गमाडा 2505.45 करोड़
  3. गलाडा 108.59 करोड़
  4. बी.डी.ए. 46.29 करोड़
  5. पी.डी.ए. 21.39 करोड़
  6. जे.डी.ए. 20.63 करोड़
  7. ए.डी.ए. 19.25 करोड़

कुल   2945.71 करोड़ रुपए

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X