Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण को बढ़ावा देने के लिए 'किचन ग्रीनज़' पहल की शुरुआत : डॉ. बलजीत कौर

Updated on Thursday, September 12, 2024 18:37 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इस संबंध में पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने हाल ही में 'किचन ग्रीनज़' पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सेहत और भलाई को सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में औषधीय और पोषक गुणों वाले पौधे लगाए जाएंगे, जो इन केंद्रों को पोषण के केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि किचन ग्रीन पोषण वाटिका पहल राज्य में महिलाओं और बच्चों में पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हुए उनकी सेहत को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि औषधीय गुणों से भरपूर इन जड़ी-बूटियों और पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने से न केवल कुपोषण की समस्या हल होगी, बल्कि यह लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करेगा।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि 'किचन ग्रीनज़' पहल के तहत विभिन्न पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटियाँ जैसे मोरींगा, एलोवेरा, अश्वगंधा, मेथी, नीम, लेमन ग्रास, ब्रह्मी, हल्दी, आंवला, तुलसी और पुदीना उगाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पौधों को उनके असाधारण औषधीय और पोषक गुणों के कारण चुना गया है, जो बड़े पैमाने पर बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों की सेहत और तंदुरुस्ती को सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा, स्थानीय लोगों को भी इन पौधों के पोषण गुणों का लाभ उठाने के लिए घर में इन पौधों की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पहल को पंजाब के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू किया जाएगा ताकि हर समुदाय को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पौधे को उसके उच्च पोषक मूल्य और गुणों को ध्यान में रखकर चुना गया है। उदाहरण के लिए, मोरिंगा  (सहजन) का पौधा विटामिन, खनिज और प्रोटीन का बड़ा स्रोत है, जो कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। मेथी और आंवला जैसे अन्य पौधे क्रमवार आयरन और विटामिन सी जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम टिकाऊ खेती प्रथाओं, बच्चों और उनके परिवारों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और पर्यावरणीय गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि इन बगीचों (किचन गार्डन) को लगाने और उनके रखरखाव के लिए स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 'किचन ग्रीनज़' पहल महिलाओं और बच्चों को इन पौधों के स्वास्थ्य लाभ और दैनिक आहार में उन्हें कैसे शामिल करें, इसके बारे में जागरूक करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगी।

उन्होंने बताया कि विभाग इस पहल को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगा। 'किचन ग्रीनज़' पहल पोषण अभियान के व्यापक लक्ष्यों के साथ मेल खाती है, जो पंजाब के लोगों के समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X