Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब में ई.वी. बसें चलाने और ईको सिस्टम को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Updated on Thursday, April 03, 2025 18:43 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार ने राज्य में ई.वी. बसें चलाने और ईको सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं। इस पहल से जहां राज्य को प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने में सहायता मिलेगी, वहीं नागरिकों को बेहतर पर्यावरण और यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने स्थानीय निकाय विभाग और परिवहन विभाग को ई.वी. बसें चलाने और ईको सिस्टम को बढ़ावा देने संबंधी सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मान सरकार राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ई.वी. बसें चलाने और ईको सिस्टम को बढ़ावा देने का समय आ चुका है, और इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत सक्रिय होना होगा।

पहले चरण में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर और पटियाला में 425 ई.वी. बसें चलाने का प्रस्ताव बनेगा

परिवहन मंत्री ने कहा कि पहले चरण में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर और पटियाला में ई.वी. बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिसके तहत अमृतसर के लिए 100, जालंधर के लिए 75, लुधियाना के लिए 100, एस.ए.एस. नगर के लिए 100 और पटियाला के लिए 50 ई.वी. बसें शामिल करने पर विचार-विमर्श  किया गया है।इस बैठक के दौरान श्री भुल्लर ने पी.आर.टी.सी. और पनबस के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बस रूटों के परमिटों की डी-क्लबिंग संबंधी समीक्षा कर कानून के अनुसार समाधान निकाला जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही पी.आर.टी.सी. द्वारा 450 बड़ी बसें, 100 मिनी बसें और पनबस द्वारा 312 नई बसें पंजाब परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल की जाएंगी और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई प्रक्रिया अधीन है।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) श्री डी.के. तिवाड़ी, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर श्री जसप्रीत सिंह और निदेशक स्टेट ट्रांसपोर्ट श्री राजीव गुप्ता के अलावा स्थानीय निकाय एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X