Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पंजाब पुलिस को आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया जा रहा है: मुख्यमंत्री

Updated on Thursday, April 03, 2025 18:43 PM IST

फिल्लौर  | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस को बेहतर बुनियादी ढांचागत सुविधाओं से लैस कर रही है और इसे वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बना रही है ताकि यह बल कानून व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम हो सके।

प्रदेश भर के थानों के लिए 139 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के साथ राज्य के सभी 454 थानों के एस.एच.ओज. को नए वाहन मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पिछले रुझानों के विपरीत है, जब नए वाहन जमीनी स्तर के अधिकारियों के बजाय वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एस.एच.ओज पंजाब पुलिस का असली चेहरा होते हैं क्योंकि वे सीधे लोगों से जुड़े होते हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते कई विरोधी ताकतें राज्य की शांति भंग करने के लिए नापाक मंसूबे बना रही हैं, लेकिन पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने मौजूद बड़ी चुनौतियों को दूर करने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उन्नत जरूरतों के अनुसार अपडेट किया जाए। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने की शानदार विरासत को कायम रखेगी।

प्रदेश भर के थानों के लिए 139 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी , पंजाब से नशे के खतरे को खत्म करने की ली शपथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 प्रतिशत नशीले पदार्थ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी करके लाए जाते हैं और बाद में राज्य में उनकी आपूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ड्रोन की आवाजाही रोकने के लिए एंटी-ड्रोन तकनीक शुरू करके बी.एस.एफ. के साथ हाथ मिलाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के कारण नशे की तस्करी में भारी कमी आई है, क्योंकि बी.एस.एफ. की एक रिपोर्ट बताती है कि पंजाब में सख्ती के कारण सीमा पार से तस्करी में कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही पंजाब पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती करने का फैसला किया है ताकि पुलिस कर्मियों की कमी को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन 2100 पदों के लिए हर साल लगभग 2.50 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं, इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा पास करने के लिए शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उनकी असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और नशे के खतरे से छुटकारा पाने में मदद कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है ताकि इस बुराई की रीढ़ तोड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ दिया है और इस घिनौने अपराध में शामिल बड़े माफियाओं को सलाखों के पीछे डाला गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहली बार राज्य सरकार द्वारा अवैध तरीकों से हासिल की गई नशा तस्करों की संपत्ति को ध्वस्त/जब्त किया जा रहा है ताकि कोई और नशा तस्करी में शामिल होने की न सोचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 36 महीनों में युवाओं को करीब 55,000 नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि ये युवा संबंधित विभागों में शामिल होकर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी नरमी न बरतने की नीति अपनाई है और किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हर भ्रष्ट अधिकारी को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके घरों में नागरिक सेवाएं प्रदान करके प्रशासन में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही लाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक अनूठी योजना शुरू की है, जिसके तहत राज्य सरकार के वरिष्ठ आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारी राज्य भर के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि सभी आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारी राज्य के एक-एक सरकारी स्कूल के छात्रों के मार्गदर्शक बनेंगे, जिससे वे छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत के जरिए शिक्षा के माहौल को और अनुकूल बनाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम का मकसद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करके उनकी जिंदगियाँ बदलना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से छात्रों के सपनों को पंख लगेंगे, जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ेंगे। इससे पहले डी.जी.पी. गौरव यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों का स्वागत किया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X