Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एस.सी. आयोग के हस्तक्षेप से कॉलेज प्रबंधकों ने छात्र के पिता के खिलाफ दायर चैक बाउंस का मामला वापस लिया

Updated on Thursday, April 03, 2025 18:43 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन स. जसवीर सिंह गढ़ी के हस्तक्षेप से कॉलेज प्रबंधकों ने छात्र के पिता के खिलाफ दायर चैक बाउंस का मामला वापस ले लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि धूरी के जनता नगर निवासी रमजीत सिंह सपुत्र बलविंदर कुमार ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग को लिखित शिकायत 25 मार्च 2025 को की थी कि उसने गुरुकुल विद्या पीठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बन्नूड़ में बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था, जहां वह तीसरे सेमेस्टर तक रेगुलर रहा, लेकिन अपने पिता के ऑपरेशन के कारण, चौथे सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षा नहीं दे पाया।

कॉलेज प्रबंधकों द्वारा उसे चौथे सेमेस्टर में गैर-हाज़िर होने संबंधी कोई नोटिस नहीं दिया गया, लेकिन फिर भी कॉलेज प्रबंधक रमजीत सिंह से 2018 तक (यानी 8वें सेमेस्टर तक) फीस वसूलते रहे। इसके बाद रमजीत सिंह ने 2022 में अपने दस्तावेज़ लेने के लिए कई बार कॉलेज गया लेकिन उसे दस्तावेज़ नहीं दिए गए। जब वह अपने दस्तावेज़ लेने के लिए गुरुकुल के निदेशक मनमोहन गर्ग से मिले, तो उसने रमजीत को अपमानजनक शब्द कहे और परिणाम भुगतने की धमकियाँ दीं। इसके बाद कॉलेज प्रबंधकों ने रमजीत के पिता द्वारा गारंटी के रूप में दिए गए चैक का उपयोग करके चैक बाउंस का मामला कोर्ट में कर दिया। कोर्ट की कार्रवाई चल पड़ी, जिसकी फैसले की लगभग तारीख 2 अप्रैल 2025 थी। इस संबंध में रमजीत सिंह द्वारा आयोग से न्याय की मांग की गई थी। जिस संबंध में कार्रवाई करते हुए आयोग द्वारा कॉलेज प्रबंधकों को 1 अप्रैल 2025 को तलब किया गया था और उन्हें रमजीत सिंह के पिता के खिलाफ किए गए चैक बाउंस के मामले को वापस लेने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद कॉलेज प्रबंधकों ने आज कोर्ट में लिखित बिनती देकर यह केस वापस ले लिया, जिससे अनुसूचित जाति परिवार का और छात्र का भविष्य सुरक्षित हो गया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X