Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

ऑपरेशन सील-8: पड़ोसी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने नशा और शराब तस्करों पर शिकंजा कसा

Updated on Monday, September 09, 2024 19:02 PM IST

 

चंडीगढ़र | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने सोमवार को एक विशेष ऑपरेशन 'ऑपरेशन सील-8' चलाया। इस ऑपरेशन का उद्देश्य सीमावर्ती राज्य पंजाब में प्रवेश करने या बाहर जाने वाले सभी वाहनों की जांच करके नशा और शराब तस्करी पर नकेल कसने के साथ-साथ हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना भी था।

पंजाब पुलिस ने 10 सीमावर्ती जिलों के 92 प्रवेश/निकासी बिंदुओं को सील कर दिया और सीमावर्ती राज्य में प्रवेश करने या बाहर जाने वाले 4245 वाहनों की जांच की।

यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशानुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक समकालिक तरीके से चलाया गया। विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को 'ऑपरेशन सील-8' के तहत प्रभावी नाकाबंदी को सुनिश्चित करने के लिए सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती जिलों के सभी एसएसपी को संबंधित जिलों के रणनीतिक स्थानों पर संयुक्त नाका ऑपरेशन चलाने और राजपत्रित अधिकारियों/एस. एच. ओज. की निगरानी में सीलिंग प्वाइंट्स पर मजबूत नाके लगाने के लिए अधिकतम पुलिस बल जुटाने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि 10 जिलों के लगभग 92 एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स, जो चार पड़ोसी राज्यों और यूटी चंडीगढ़ के साथ सीमाएँ साझा करते हैं, पर इंस्पेक्टरों/डीएसपी की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने समन्वित रूप से मजबूत नाके स्थापित किए। इन 10 अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की बारीकी से तलाशी ली गई और आम लोगों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित की गई। इसके अलावा, पुलिस टीमों ने 'वाहन' मोबाइल ऐप का उपयोग करके वाहनों के पंजीकरण नंबरों की भी पुष्टि की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने के अनुसार, पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को इस ऑपरेशन के दौरान आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों के साथ,उनके वाहनों की जांच करते समय शालीनता से पेश आने के सख्त निर्देश दिए गए थे। विशेष डीजीपी ने बताया कि राज्य में आने/जाने वाले 4245 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 293 का चालान किया गया और 16 को जब्त किया गया। पुलिस ने 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 26 एफआईआर भी दर्ज की हैं। इसके अलावा, पुलिस टीमों ने 401 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

इस ऑपरेशन के दौरान, पुलिस टीमों ने 1.1 किलोग्राम अफीम, 29 किलोग्राम भुक्की, 42 किलोग्राम नशीला पाउडर, 1070 नशीली कैप्सूल/गोलियां और बड़ी मात्रा में अवैध और वैध शराब भी बरामद की। उल्लेखनीय है कि इस तरह के ऑपरेशन क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस की उपस्थिति को दर्शाने के अलावा, समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में मदद करते हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X