Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने प्रोटेक्टोरेट ऑफ इमिग्रेंट्स के साथ मिलकर अवैध ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसा

Updated on Wednesday, September 11, 2024 18:41 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत, विदेश जाने के इच्छुक युवाओं को अवैध ट्रैवल एजेंटों का शिकार होने से बचाने के लिए पंजाब पुलिस के एनआरआई मामलों और साइबर क्राइम विंग ने प्रोटेक्टोरेट ऑफ इमिग्रेंट्स, चंडीगढ़ के तालमेल से सोशल मीडिया पर अवैध तरीके से विदेशी नौकरियों का विज्ञापन करने के आरोप में राज्य के 25 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि प्रोटेक्टोरेट ऑफ इमिग्रेंट्स ने इन ट्रैवल एजेंसियों द्वारा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विदेशी नौकरियों के लिए दिए जा रहे विज्ञापनों पर गंभीर संज्ञान लिया गया है।

राज्यभर के विभिन्न एनआरआई थानों में 20 एफआईआर दर्ज की गईं

एडीजीपी एनआरआई मामले प्रवीण के सिन्हा ने आज यहां बताया कि ये ट्रैवल एजेंसियां बिना आवश्यक लाइसेंस और मंजूरी के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विदेशों में नौकरियों का विज्ञापन कर रही थीं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफार्मों की जांच की गई, उनके प्रमाण पत्रों की गुप्त रूप से पुष्टि की गई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने आगे बताया कि अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर सहित राज्य के विभिन्न एनआरआई थानों में इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं 24/25 के तहत कुल 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

एडीजीपी ने कहा कि यह कार्रवाई खासतौर पर उन अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ की गई है जो ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर विज्ञापन देकर पीड़ितों, विशेष रूप से युवाओं और उनके माता-पिता की मेहनत की कमाई को लूटने के लिए विदेशी नौकरियों की पेशकश कर रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में जांच जारी है।

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार अवैध ट्रैवल एजेंटों से युवाओं को बचाने के लिए प्रतिबद्ध

एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने नागरिकों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि ट्रैवल एजेंटों को दस्तावेज़ और पैसे देने से पहले उनके प्रमाण पत्रों की पुष्टि करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे कहा कि इमिग्रेशन एक्ट, 1983 के तहत केवल वैध रिक्रूटिंग एजेंट (आरए) लाइसेंस प्राप्त एजेंसियों के पास ही जाएं और हमेशा उक्त एक्ट के तहत जारी एजेंसी के लाइसेंस की मांग करें। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंटों के कामकाज के तरीके की पुष्टि करें और फिर उन पर भरोसा करें।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X