Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से भगोड़े अमृतपाल सिंह को ऑस्ट्रिया से वापस भारत लाया गया

Updated on Saturday, September 14, 2024 08:42 AM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार न्याय सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से बटाला के गांव भोमा के निवासी अमृतपाल सिंह, जिसके खिलाफ कई जघन्य अपराध दर्ज हैं, को ऑस्ट्रिया से सफलतापूर्वक डिपोर्ट करवा लिया है। वह आज सुबह 7 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा और बटाला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने भगोड़े को सफलतापूर्वक भारत लाने के लिए बटाला पुलिस और आंतरिक सुरक्षा विंग की सराहना की

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से किए गए अथक प्रयासों के बाद, कई जघन्य आपराधिक मामलों में दोषी अमृतपाल सिंह निवासी गांव भोमा थाना घुम्मण को ऑस्ट्रिया से भारत सफलतापूर्वक डिपोर्ट किया गया है।

गौरतलब है कि दोषी अमृतपाल सिंह एक भगोड़ा  है ,जो ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि डिपोर्ट किया गया आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, नशीले पदार्थों से संबंधित अपराध और शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों समेत कई जघन्य अपराधों में शामिल है। उसे डिपोर्ट करना पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

डीजीपी ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को भारत वापस लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहेल कासिम मीर के नेतृत्व वाली बटाला पुलिस की पूरी टीम और पंजाब पुलिस के आंतरिक सुरक्षा विंग के अथक प्रयासों की सराहना की।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने बताया कि आरोपी अमृतपाल सिंह, जिसे कई मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था, 2022 में दुबई और सर्बिया के रास्ते ऑस्ट्रिया भाग गया था, और तब से गिरफ्तारी से बच रहा था। उन्होंने आगे कहा कि उसने वहां राजनीतिक शरण के लिए भी आवेदन किया था। एसएसपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्राधिकरणों के लगातार प्रयासों और सहयोग के बाद, पंजाब पुलिस ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए उसे भारत वापस लाया गया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X