Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

फ़िरोज़पुर में सारागढ़ी जंगी यादगार हुई लोक अर्पण : डा.बलजीत कौर

Updated on Thursday, September 12, 2024 18:37 PM IST

फ़िरोज़पुर | 127 साल पहले सारागढ़ी में 21 शूरवीर सिंहो द्वारा दी शहादत को पंजाब सरकार ने जीवंत किया है, जिससे शहादत प्राप्त करने वाले योद्धा आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। इन बातों का प्रगटावा पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब फ़िरोज़पुर छावनी में सारागढ़ी जंग के शहीदों की याद में बनाए गए  सारागढ़ी जंगी यादगार’ ’ का लोक अर्पण करने मौके किया।

शहीदों की याद में रखे गए अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत सभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्य मंत्री  भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में राज्य के निवासियों विशेषकर युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली, ऐतिहासिक और अमीर विरासत के साथ जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे है। इस कार्य के अंतर्गत राज्य में ऐतिहासिक और विरासती महत्ता वाले स्थानों का सर्वपक्क्षीय विकास किया जा रहा है। इसी लड़ी में फ़िरोज़पुर में भारत में सारागढ़ी की लड़ाई को समर्पित पहली यादगार बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि यूनेस्को ( यूनायटिड नैशनज़ ऐजुकेशनल साईंटिफिक एंड कल्चरल आर्गनाईजेशन) के अनुसार यह युद्ध विश्व की आठ महत्वपूर्ण युद्ध में से एक है जिसमें शहीद हुए सिपाहियों को  इंडियन आर्डर आफ मैरिट( सर्वोच्च तगमा) यानि विक्टोरिया क्रास के साथ सम्मानित किया गया था। युवाओं को संबोधित होते हुए उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को बेमिसाल शूरबीरता और साहस की याद दिलाती रहेगी।

इस यादगार के इतिहास के बारे में बताते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि इस युद्ध यादगार का नींव पत्थर मुख्य मंत्री  भगवंत सिंह मान ने 12 सितम्बर, 2023 को सारागढ़ी दिवस मौके रखा था और इस यादगार को एक साल में पूरा करने की हिदायतें दी गई थी। डिप्टी कमिश्नर फ़िरोज़पुर श्री राजेश धीमान के नेतृत्व में ज़िला प्रशासन की पूरी टीम के अथक यत्नों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 2 करोड़ रुपए की लागत के साथ यह सारागढ़ी जंगी यादगार अपने निश्चित समय में बन कर तैयार हो गया है, जिसमें राज्य सभा मैंबर डा.विक्रमजीत सिंह साहनी द्वारा भी 50 लाख रुपए का अहम योगदान दिया गया है। यह भारत में सारागड़ी युद्ध को याद करवाने वाली ऐसी यादगार है जिससे केवल सिख कौम ही नहीं बल्कि सभी देश के नौजवान प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों में से ज़्यादातर फ़िरोज़पुर के साथ सबंधित थे।

उन्होंने संगत को यह भी बताया कि इससे पहले 2 करोड़ रुपए की लागत के साथ गुरुद्वारा सारागढ़ी में इस जंग को समर्पित अजायब घर भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस अजायब घर में सारागढ़ी जंग के समय इस्तेमाल किया जाए सिगनलिंग तकनीक के आरकीफैकटस, इक्यूपमैंट, कोडिंग, डिकोडिंग को दिखाया गया है। इसके इलावा उस समय युद्ध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी दिखाया गया है और वीडियो के द्वारा भी इस ऐतिहासिक जंग के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है जो कि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह युद्ध यादगार 36 सिख रैजीमेंट के उन 21 शूरवीरों की आत्म सम्मान, सम्मान और बलि को समर्पित है जिन्होंने सारागढ़ी के किले के बचाव के लिए दस हज़ार अफगानी कबाईलियों के साथ लोहा लिया और युद्ध के मैदान में शहीद हो गए परन्तु पीठ नहीं दिखाई।

उन्होंने कहा कि सारागढ़ी युद्ध यादगार का संकल्प समाना, अफगानिस्तान में बनी यादगार से प्रेरित है। समाना, अफगानिस्तान में मौजूदा यादगार मेमोरियल की तरह इस यादगार केंद्र में 31 फुट ऊँचाई वाला टावर 4 फुट ऊँचे गोलाकार प्लेटफार्म और बनाया गया है। इस मेमोरियल पर सुंदर लाईटे लगाई गई है जो कि मेमोरियल को रात के समय ओर भी आकर्षक बनाती है। यह ऐतिहासिक यादगार देश - विदेश के सैलानियों के लिए अलौकिक आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री  भगवंत सिंह मान के यत्नों से सारागढ़ी के नायक हवलदार सरदार ईशर सिंह का 8 फुट ऊँचा बुत यादगार गेट पर प्रदर्शित किया गया है। इसके इलावा उस समय के युद्ध के दृश्य को दिखाते हुए 41 फुट लम्बी दीवार ( मूरल वाल) बनाई गई है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में इन ऐतिहासिक महत्ता वाले स्थानों के सर्वपक्क्षीय विकास उपरांत लोक अपने गौरवमई और ऐतिहासिक विरासत के साथ जुड़ेंगे और देश विदेश में से बड़ी संख्या में सैलानी राज्य में यह ऐतिहासिक स्थान देखने आएगे और राज्य में पर्यटन को बढावा मिलेगा और राज्य की आर्थिक विकास की गति तेज होगी। यह यादगार आने वाली पीढ़ीयों के लिए प्ररेणादायक बनेगी।

समागम दौरान कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारिक सदस्यों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर अन्यों के इलावा विधायक फ़िरोज़पुर शहरी रणबीर सिंह भुल्लर, विधायक फ़िरोज़पुर देहाती श्री रजनीश दहीया, एम.एल.ए. गुरूहरसहाय फौजा सिंह सरारी, कमिश्नर फ़िरोज़पुर मंडल श्री अरुण सेखड़ी, मेजर जनरल योगी श्योरैन जी.ओ.सी., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ज) डा. निधि कुमुद बामबा, एडी.एम हरकंवलजीत सिंह, सहायक कमिशनर ( ज) सूरज, ब्रिगेडियर बिक्रम डिप्टी जी.ओ.सी., चेयरमैन ज़िला योजना बोर्ड चन्द सिंह गिल, शमिन्दर सिंह खिंडा चेयरमैन पंजाब एग्रो, जगदेव सिंह बाम चेयरमैन को-आपरेटिव बैंक, डा. मलकीत सिंह ज़िला प्रधान आम आदमी पार्टी, डिप्टी डी.ई.ओ डा. सतीन्द्र सिंह, सचिव रैड्ड क्रास अशोक बहल और डा. रामेश्वर भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X