Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

यूथ अकाली दल ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक विशाल धरना दिया और विरोध मार्च निकाला

Updated on Tuesday, September 17, 2024 18:15 PM IST

चंडीगढ़ | यूथ अकाली दल ने आज 100 करोड़ रूपये के साइबर घोटाले में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को बर्खास्त करने और आईपीएस पत्नी ज्योति यादव को निलंबित करने की मांग को लेकर पुलिस बैरिकेडस तोड़ते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास तक मार्च किया तथा बड़े पैमाने पर धरना दिया।

यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर की अगुवाई में आए युवा कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया, जबकि मुख्यमंत्री ने युवाओं से मिलने से इंकार कर दिया। इस अवसर पर बोलते हुए यूथ अकाली दल अध्यक्ष ने कहा, हमने यह स्पष्ट कर दिया है 100 करोड़ रूपये के साइबर घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी एक दिखावा मात्र है, जिसमें हरजोत बैंस और उनकी पत्नी ज्योति यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं तथा कहा कि राज्य का कोई भी पुलिस अधिकारी किसी भी मंत्री की भूमिका की जांच नही कर सकता। हमने  सरकार से मामले की उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच करे तथा साथ ही मनी  के आरोपों का पता लगाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की है।

यूथ अकाली दल के कार्यकताओं ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए और  एहतियातन हिरासत में लिए जाने से पहले सड़क पर धरने पर बैठ गए

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए सरदार झिंझर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं, इसीलिए कार्यकर्ताओं को मार्च निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होेने कहा, अगर सरकार हरजोत बैंस और उनकी पत्नी का सरंक्षण करना जारी रखती है तो यूथ अकाली दल पंजाब में अपने आधिकारिक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों का ‘घेराव’ करेगा।

यह कहते हुए कि मुख्यमंत्री पंजाब के युवाओं का सामना करने से भाग रहे हैं, सरदार झिंझर ने कहा, हम आतंकवादी नही हैं, हम 100 करोड़ रूपये के साइबर घोटाले में उचित कार्रवाई की मांग करने के लिए आपके दरवाजे पर आए हैं। हम आपको यह भी बताने के लिए आए हैं कि कैसे नशे की ओवरडोज के कारण हर दिन युवा मर रहे हैं और कैसे आपके मंत्री और विधायक नशा तस्करों के साथ मिलकर पुलिस को ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने से रोक रहे हैं। हम आपको राज्य में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी के बारे में बताने आए हैं और यह कि आपने कोई भी भर्ती नही करके युवाओं को निराश किया है। उन्होने कहा कि हम आपको राज्य की खराब आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताने आए हैं, जिसके कारण विकास रूक गया है। हम किसानों की दुर्दशा को उजागर करना चाहते हैं, जिन्हे फसल के नुकसान के लिए मुआवजा नही मिल रहा है, जबकि डीजल पर वैट लगातार बढ़ाया जा रहा है।

यूथ अकाली दल के नेता ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने जब कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के द्वार तक जाने से रोका तो उन्होने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की और सड़क पर बैठ गए और आप सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद उन्हे एहतियातन हिरासत में ले लिया गया।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X