Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार की ख़राब व्यवस्थाओं ने ख़ज़ाना बर्बाद किया : अरविन्द खन्ना

Updated on Monday, September 09, 2024 19:01 PM IST

चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार की खराब व्यवस्थाओं के कारण राज्य का खजाना खत्म हो गया है। आज यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य सरकार के चार्टर्ड जहाजों का उपयोग करने और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हवाई जहाज की सुविधा और आम आदमी पार्टी के पक्ष में अन्य राज्यों में प्रचार करने के कारण ही पंजाब का खजाना बर्बाद हुआ है।

सरकार से कर्ज बढ़ाने की मांग, राज्य सरकार की विफलता: अरविंद खन्ना

उन्होंने कहा कि राज्य के लिए ऋण क्षमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को लिखा गया पत्र पूरे देश में पंजाब को बदनाम करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब का दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला लोगों को गुमराह करने वाला है।

कर्ज खत्म कर प्रफुलित राज्य बनाने का वादा भूली आप सरकार; अरविन्द खन्ना

खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा वास्तव में कोई काम नहीं किया गया है, जबकि झूठे प्रचार पर भारी खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले झूठे वादे कर हजारों करोड़ का राजस्व इकट्ठा करने का नाटक कर रही आप सरकार प्रदेश को कर्जदार बनाने पर तुली है। उन्होंने कहा कि कर्ज की सीमा 10 हजार करोड़ रुपये बढ़ाने की मांग करना राज्य को कर्ज की भट्ठी में झोंक देने वाला फैसला है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बढ़े हुए कर्ज में से 23 हजार 900 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सिर्फ कर्ज पर ब्याज चुकाने में करेगी। इससे साबित होता है कि इस सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब की नैया डूब रही है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के पास चुनाव से पहले पंजाब का कर्ज खत्म कर उसे लाभकारी राज्य बनाने का वादा पूरा करने की कोई नीति और योजना नहीं है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X