Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

ओईएम और पीएसयू के साथ बी2बी एग्जीबिशन 18 और 19 सितंबर को लुधियाना में

Updated on Saturday, September 14, 2024 16:41 PM IST

चंडीगढ़ ।  मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस पर बहुप्रतीक्षित 7वीं मैन्युफैक्चरिंग कॉन्फ्रेंस का शानदार आयोजन एक बार फिर से किया जा रहा है। इस बार इसे सीआईआई वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम और प्रमुख ओईएम और पीएसयू के साथ बी2बी प्रदर्शनी के साथ भी जोड़ा गया है। सीआईआई पंजाब का प्रमुख कार्यक्रम मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस पर 7वीं मैन्युफैक्चरिंग कॉन्फ्रेंस 18 से 19 सितंबर को होटल रेडिसन ब्लू, लुधियाना में आयोजित किया जा रहा है।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (ओईएम), पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) और स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एसएमई) के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। यह कंपनियों के लिए प्रमुख संगठनों की खरीद प्रक्रियाओं के बारे में गहन जानकारी प्राप्त करने और संभावित खरीदारों और भागीदारों के सामने अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर है।

औद्योगिक और सार्वजनिक क्षेत्रों की कई प्रमुख कंपनियों ने इस आयोजन में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, जिनमें जेसीबी इंडिया, रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) कपूरथला, डीजल लोकोमोटिव वर्क्स पटियाला, इंडियन आर्मी-ईएमई कोर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बीईएमएल शामिल हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र से 15 से अधिक एग्जीबिटर्स के साथ 40 से अधिक स्टॉल आए, जिससे पंजाब के उद्योग को उनकी सभी जरूरतों के लिए चुनने के लिए ढेर सारे विकल्प मिले।

 अभिषेक गुप्ता, चेयरमैन, सीआईआई पंजाब ने इस आयोजन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि "जैसे-जैसे उद्योग विकसित होते हैं और इनोवेशन और कार्यकुशलता की मांग बढ़ती है, हमारे बिजनेसेज के लिए प्रमुख कॉर्पोरेशंस और पब्लिक इंटरप्राइजिज की खरीद रणनीतियों के साथ तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम लुधियाना के इंडस्ट्रियल लैंडस्केप को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने, रणनीतिक साझेदारी का पता लगाने और वेंडर मैनेजमेंट में नए ट्रेंड्स से आगे रहने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। हम सभी हितधारकों को सक्रिय रूप से भाग लेने और बिजनेस ग्रोथ और डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने के लिए इस प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

इस एग्जीबिशन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए लोकेश जैन, चेयरमैन, सीआईआई लुधियाना ज़ोन ने कहा कि वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम और बी2बी एग्जीबिशन पंजाब में सप्लाई चेन इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रमुख ओईएम, पीएसयू और एसएमई को एक साथ लाकर सीआईआई सार्थक सहयोग और ग्रोथ के लिए एक खास और यूनिक प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है। यह आयोजन न केवल नए बिजनेस अवसरों को बढ़ावा देगा बल्कि स्थानीय इंडस्ट्रीज को राष्ट्रीय और ग्लोबल सप्लाई चेन्स का अभिन्न अंग बनने के लिए सशक्त भी बनाएगा।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X