Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गुरदासपुर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम — ए.के.-47 और ग्रेनेड बरामद

Updated on Wednesday, July 09, 2025 20:12 PM IST

 

चंडीगढ़/गुरदासपुर, 9 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. द्वारा समर्थित और पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी के आई) के संचालक हरविंदर रिंदा द्वारा रची गई बड़ी आतंकी साजिश को विफल करते हुए, पुलिस ने गुरदासपुर के जंगली क्षेत्र से आतंकवादियों के लिए भेजे गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह जानकारी बुधवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब श्री गौरव यादव ने दी। बरामद किए गए आतंकवादी हार्डवेयर में दो ए के-47 राइफलें, 16 जिंदा कारतूस, दो मैगज़ीन और दो पी-86 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।

यह खेप पाकिस्तानी एजेंसियों और हरविंदर रिंदा द्वारा पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजी गई थी: डीजीपी गौरव यादव

जांच अनुसार इस पाक-आई.एस.आई. समर्थित नेटवर्क में विदेश आधारित आतंकियों की भी संलिप्तता है: एजीटीएफ के डीआईजी गुरमीत चौहान

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तानी एजेंसियों और हरविंदर रिंदा द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत भारत भेजी गई थी, ताकि पंजाब के विभिन्न स्थानों पर आतंकी गतिविधियाँ अंजाम दी जा सकें और राज्य की शांति व्यवस्था को भंग किया जा सके।

डीजीपी ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ए जी टी एफ की टीमों ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए डी जी पी ) ए जी टी एफ प्रमोद बान की निगरानी में, गुरदासपुर के जंगली इलाके से खेप को आतंकियों तक पहुँचने से पहले ही सफलतापूर्वक जब्त कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस खेप को प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

अधिक जानकारी देते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के उप महानिरीक्षक (डी आई जी ) गुरमीत चौहान ने कहा कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस पाक-आई.एस.आई. समर्थित नेटवर्क में विदेशों में सक्रिय आतंकवादियों की भी संलिप्तता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में और हथियारों की खेप बरामद हो सकती है।

डीआईजी ने बताया कि इस संबंध में गुरदासपुर के थाना पुराना शाला में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X