Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित दिल्ली सरकार पहली बार मनाएगी 350वां शहीदी दिवस

Updated on Wednesday, July 09, 2025 17:17 PM IST

चंडीगढ़ | 9 जुलाई: भाजपा पंजाब मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार के इतिहास में पहली बार, नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को सरकारी स्तर पर पूरे श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से यह दो दिवसीय राजकीय कार्यक्रम दिल्ली के लाल किले में आयोजित किया जाएगा।

 

नजफगढ़ क्षेत्र में बनेगा “महाजंगल” – पर्यावरण और विरासत की रक्षा का संकल्प

 

प्रमुख घोषणाएं:

✅ नजफगढ़ में “महाजंगल” का निर्माण

नजफगढ़ क्षेत्र के पास एक विशाल मियावाकी पद्धति से शहरी जंगल विकसित किया जा रहा है।

 यह “महाजंगल” श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित होगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगा। 

यह परियोजना ना केवल वायुप्रदूषण को कम करने में सहायक होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति, शांति और भाईचारे के महत्व से भी जोड़ेगी — यही वे मूल्य हैं जिनके लिए गुरु साहिब ने जीवन अर्पित किया।

 

✅ सिख इतिहास पर विशेष अकादमिक कोर्स

दिल्ली विश्वविद्यालय शीघ्र ही सिख गुरुओं के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित एक विशेष पाठ्यक्रम शुरू करेगा।

 सिरसा जी ने पंजाब की सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों से अपील की कि वे भी ऐसे पाठ्यक्रम प्रारंभ करें जिससे युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ सके।

 

आम आदमी पार्टी पर तीखा प्रहार:

सिरसा जी ने अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि "दिल्ली को पूरी तरह से लूटने के बाद", अब उन्होंने पंजाब को शोषण का अगला केंद्र बना लिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है — जहां हर दिन हत्याएं हो रही हैं, वहीं सुरक्षा बलों को केवल केजरीवाल, सिसोदिया, भगवंत मान और उनके परिवारों की सुरक्षा में झोंक दिया गया है।

बेअदबी कानून के मसले पर सिरसा ने कहा कि जैसे पहले कांग्रेस ने इस संवेदनशील विषय पर सियासत की थी, अब वही काम आम आदमी पार्टी कर रही है। पिछले साढ़े तीन सालों में न तो कोई निष्पक्ष जांच हुई और न ही दोषियों को सज़ा मिली — और अब फिर से इस मुद्दे को राजनीतिक ड्रामा बनाया जा रहा है।

 

सिरसा का जनता से आह्वान:

सिरसा जी ने देशवासियों से अपील की कि वे श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, सच्चाई और प्रकृति प्रेम के संदेश को अपनाएं और उन पहलों का समर्थन करें जो वास्तव में उनकी विरासत का सम्मान करती हैं — न कि उन लोगों का जो केवल खोखले नारे देकर भावनाओं का शोषण करते हैं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X