Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मान सरकार द्वारा 5 और बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया: अब तक कुल 208 बच्चों को मिली नई ज़िंदगी – डॉ. बलजीत कौर

Updated on Tuesday, July 29, 2025 20:21 PM IST

 

चंडीगढ़, 29 जुलाई: पंजाब में कोई भी बच्चा सड़कों पर न रहे, न भीख मांगे और न ही किसी तरह के शोषण का शिकार हो – इस प्रतिबद्धता के साथ चलाई जा रही मुहिम प्रोजेक्ट जीवनजोत-2 के अंतर्गत पंजाब सरकार अब तक कुल 208 बच्चों को भीख मांगने से बचा चुकी है। ताज़ा कार्रवाई के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में 20 विशेष छापों/चेकिंग के ज़रिए 5 और बच्चों को राहत प्रदान की गई है। यह जानकारी आज यहाँ सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि भीख मांगते बच्चों को सड़कों से उठाकर स्कूल या बाल गृह तक पहुँचाना ही जीवनजोत का मुख्य उद्देश्य है।

'प्रोजेक्ट जीवनजोत-2' प्रदेश को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कर रंगला पंजाब बनाने की ओर एक और अहम कदम

जनता से अपील – प्रदेश को भीख मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार का पूर्ण सहयोग करें

डॉ. कौर ने बताया कि आज जिन जिलों में विशेष छापेमारी की गई, वे हैं – बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, फाजिल्का, होशियारपुर और जालंधर। इसके अतिरिक्त कपूरथला, मानसा, मलेरकोटला, मोगा, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, एसएएस नगर, एसबीएस नगर, श्री मुक्तसर साहिब और तरनतारन में भी चेकिंग की गई। इनमें से फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, रूपनगर, संगरूर और श्री मुक्तसर साहिब में एक-एक बच्चा भीख मांगता पाया गया, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू किया गया।

मंत्री ने बताया कि बचाए गए 3 बच्चों के माता-पिता की काउंसलिंग की गई और उन्हें सख़्त चेतावनी देकर यह शर्त रखते हुए बच्चों को दोबारा उनके हवाले किया गया कि भविष्य में वे अपने बच्चों से भीख नहीं मंगवाएंगे। दो अन्य बच्चों को सुरक्षित रूप से बाल गृह भेजा गया। डॉ. कौर ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी माता-पिता द्वारा फिर ऐसा किया गया, तो उनके विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आज किसी भी बच्चे के डीएनए टेस्ट की आवश्यकता नहीं पड़ी। बाल सुरक्षा टीमों और ज़िला बाल कल्याण समितियों ने समय पर हस्तक्षेप करके संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी से यह कार्रवाई पूरी की। डॉ. बलजीत कौर ने जनता से अपील की कि वे राज्य को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त और 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए पंजाब सरकार का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई बच्चा भीख मांगता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X