Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बाल विवाह के खिलाफ सख्ती — 119 मामले रोके गए: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Wednesday, July 09, 2025 20:14 PM IST

चंडीगढ़, 9 जुलाई: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने की दिशा में मान सरकार लगातार तेज़ और ईमानदार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक कुल 119 बाल विवाह के मामलों को त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक रोका गया है।


इस संबंध में और जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वर्ष 2022 में 31, वर्ष 2023 में 20, वर्ष 2024 में 42 और वर्ष 2025 में अब तक 26 बाल विवाह के मामले रोके जा चुके हैं। यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि पंजाब सरकार बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से बाल विवाह को रोकने में सरकार का साथ देने की अपील की

 


डॉ. कौर ने कहा, “पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए गांवों से लेकर शहरों तक जागरूकता अभियान चला रही है।” उन्होंने जिला टीमों और सहयोगी अधिकारियों की सराहना करते हुए बताया कि सरपंचों, पंचों और गांवों की अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ निरंतर संपर्क करके बाल विवाह की घटनाओं को समय रहते रोका जा रहा है।


प्रसिद्ध बाल अधिकार कार्यकर्ता भुवन ऋभु ने भी अपने ट्वीट में डॉ. बलजीत कौर की प्रशंसा करते हुए उन्हें “असली हीरो” कहा और लिखा कि पंजाब बाल विवाह की बुराई को समाप्त करने की दिशा में निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुका है।


डॉ. बलजीत कौर ने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति बाल सुरक्षा और बाल अधिकारों का उल्लंघन करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव और कस्बों में जागरूकता अभियानों के ज़रिए लोगों को शिक्षित किया जाए और बाल विवाह कराने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई व सख्त सज़ाओं की जानकारी दी जाए।


अंत में, डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को सामूहिक प्रयासों से जड़ से खत्म करने के लिए सरकार का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा, “कोई भी कार्य जनता की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। हम सभी मिलकर पंजाब को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाएंगे।”

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X