Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

ड्रग इंस्पेक्टर ही करवा रहा था ड्रग्स तस्करी

Updated on Friday, September 13, 2024 10:28 AM IST

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स फोर्स ने मोहाली में ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर ड्रग तस्करी की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक ड्रग्स इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ठिकानों से डेढ करोड़ रुपये की नगदी जब्त की गई है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार की सुबह ट्वीट करके यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर कई अवैध रूप से काम करने वाले कैमिस्टों, मेडिकल स्टोर मालिकों तथा कुछ निजी कंपनियों के साथ मिलकर नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त था। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर शीशन मित्तल को गिरफ्तार किया है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने उसे मोहाली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीजीपी के अनुसार आरोपी जेलों में बंद गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में था। वह बाहर रहकर उनके ड्रग नेटवर्क को मदद पहुंचाता था। वह अवैध दवाइयों, मेडिकल स्टोर से जुड़े ड्रग तस्करी के कामों में मदद कर रहा था।

पंजाब पुलिस ने डेढ करोड़ की नगदी पकड़ी

इस मामले की की जांच के दौरान आरोपी के 24 बैंक खातों की पहचान की है। जिनमें 7.09 करोड़ रुपए मिले हैं। सभी बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। इसके अलावा, दो बैंक लॉकर भी जब्त किए गए। उसे एएनटीएफ ने 1.49 करोड़ नकद, 260 ग्राम सोना और विदेशी मुद्रा बरामद की।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अवैध तरीके से काफी संपत्ति बनाई हुई है। उसने जीरकपुर और डबवाली में 2.40 करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति बनाई है। इसके अलावा पुलिस की टीमें अब उसके अन्य सहयोगियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

शीशन मित्तल करीब एक महीने पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस की तरफ से एक महीना पहले स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान पुलिस की तरफ से बठिंडा, मोहाली, गिदड़बाहा, जीरकपुर ओर फतेहबाद समेत कई जगह दबिश दी गई थी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X