Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

Updated on Sunday, October 18, 2026 18:54 PM IST

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने  परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनने का ऐलान किया है। उन्होंने आज से काली पगड़ी पहनना शुरू करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। 
उल्लेखनीय है कि ढिल्लों शनिवार को मानसा में परविंदर सिंह झोटा को न्याय दिलाने के लिए चल रहे मोर्चे में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की थी कि न्याय मिलने तक काली पगड़ियां, काली चुनरियां और काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाए। परविंदर सिंह के पिता सरदार भीम सिंह और मोर्चे में शामिल संगत ने उनकी इस अपील को स्वीकार कर लिया था।

काली पगड़ी पहनकर ढिल्लों ने ‘आप’ सरकार के खिलाफ जताया विरोध, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को चुप करा रही है ‘आप’ सरकार: केवल ढिल्लों
न्याय मिलने तक काली पगड़ी, काली चुनरी और काले झंडों के साथ जारी रहेगा विरोध: पंजाब भाजपा अध्यक्ष


ढिल्लों ने कहा, “नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक युवा के साथ जो हुआ, उसने पंजाबियों को झकझोर कर रख दिया है। जो नौजवान पंजाब की जवानी को नशे से बचाने की लड़ाई लड़ रहा था, उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सिर्फ परविंदर सिंह की हत्या नहीं, बल्कि पंजाब की कानून-व्यवस्था की भी हत्या है।”
उन्होंने बताया कि वह परिवार के सदस्य के तौर पर मोर्चे में शामिल होने गए थे। वहां उन्होंने लोगों से अनुरोध किया था कि वे इस अंधी-बहरी सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर और काले झंडे लेकर अपना विरोध दर्ज कराएं। अब उन्होंने खुद काली पगड़ी पहनना शुरू कर दिया है, जो न्याय मिलने तक जारी रहेगी।

ढिल्लों ने कहा कि यह काली पगड़ी महज कपड़ा नहीं, बल्कि सरकार की विफलता के खिलाफ विरोध का प्रतीक है। उन्होंने सभी पंजाबियों से एकजुट होकर पीड़ित परिवार की आवाज बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक परिवार को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, तब तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “भाजपा परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और न्याय के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगी।”
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार नशे पर रोक लगाने के बजाय नशे के खिलाफ उठने वाली आवाजों को ही दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि पहले नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले तूर बंजारा के गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया, फिर परविंदर सिंह झोटा की हत्या हुई और इसके बाद गुरदासपुर के गांव माड़ी पन्नवां के बिक्रमजीत सिंह की भी हत्या कर दी गई।
ढिल्लों ने कहा कि सरकार नशे पर अंकुश लगाने और पंजाब को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। इसलिए मुख्यमंत्री को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग इस सरकार को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

X