Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

Updated on Monday, October 19, 2026 17:42 PM IST

पठानकोट, 19 अक्टूबर: नाभा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक देव मान के आपा खोने और एक युवक की अपने सुरक्षाकर्मियों से पिटाई करवाने का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा विधायक और पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा ने मांग की है कि नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक सत्ता के नशे में चूर हैं और अहंकार उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी कारण नाभा में मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर लगने पर हलका विधायक देव मान ने पहले युवक का पीछा किया और फिर अपने सुरक्षाकर्मियों से उसकी पिटाई करवा दी।

शर्मा ने राज्य सरकार से सवाल किया कि क्या आम आदमी पार्टी ने जनता से इसी बदलाव का वादा किया था? लोगों का सेवक बनने का दावा करने वाले नेता आज मामूली-सी बात पर लोगों को पीट रहे हैं। क्या पंजाब की जनता ने इन्हें इसी लिए चुना था? उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के नेताओं की रग-रग में वीआईपी कल्चर बस गया है। नाभा में जो कुछ हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को लातें मारी जा रही हैं। यह किसी भी जनप्रतिनिधि का आचरण नहीं हो सकता।

भाजपा नेता ने कहा कि ये लोग खुद को हीरो और जनता को कीड़े-मकोड़े समझने लगे हैं। शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह विधायक ही क्यों न हो।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

X