Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

Updated on Sunday, October 18, 2026 19:01 PM IST

श्री मुक्तसर साहिब, 18 अक्टूबर: पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब की कैबिनेट मंत्री एवं मलोट विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि श्री मुक्तसर साहिब जिले में 11 करोड़ रुपये की लागत वाली न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग परियोजना का काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के लिए लाई जा रही है, जिससे नहरी सिंचाई पर निर्भर हजारों किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

*मलोट विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के प्रयासों से क्षेत्र के लिए लाई जा रही महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना*



डॉ. बलजीत कौर ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी और सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।

"गाँव बल्लमगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के अवसर पर नतमस्तक होने पहुंचीं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर का इलाका निवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने 'न्यू चौंतरा माइनर रीलाइनिंग प्रोजेक्ट' की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डॉ. बलजीत कौर का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।*

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास परियोजनाओं को पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

*10 गांवों की 8 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि को मिलेगा बेहतर सिंचाई सुविधाओं का लाभ*

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का किया धन्यवाद; हजारों किसानों और ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत*



डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग के तहत मौजूदा ईंटों की लाइनिंग को बदलकर उसकी जगह मजबूत कंक्रीट लाइनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि 54,000 फुट लंबे नहरी हिस्से के आधुनिकीकरण से पानी का रिसाव कम होगा, पानी की वहन क्षमता में सुधार आएगा और खेतों तक पानी की बेहतर एवं समान वितरण व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का लाभ सद्दरवाला, मौड़, बधाई, चक्क बधाई, बल्लमगढ़, रामगढ़ चुंगा, जनीसर, भागसर, चक्क मदरसा और महांभद्दर सहित 10 गांवों के किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सिंचाई सुविधाओं से किसानों को समय पर पानी मिलेगा, पानी की बर्बादी कम होगी और कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की खुशहाली, ग्रामीण विकास और प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी जनहितैषी परियोजनाएं न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी, बल्कि ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।


कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार श्री मुक्तसर साहिब जिले सहित प्रदेश के हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विकास का लाभ हर गांव और हर किसान तक पहुंच सके।

Have something to say? Post your comment
झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

X